दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड में भले ही किसानों को आवाज उठाने के लिए जगह दे दी गई हो, लेकिन किसान यहां आने को राजी नहीं हैं। अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को यहां काफी किसान जुट गए थे, लेकिन शनिवार सुबह होते-होते ज्यादातर वापस लौट गए। फिलहाल मैदान के हिसाब से यहां पर मुट्ठी भर किसान ही विरोध प्रदर्शन के लिए जमे हुए हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस दोनों ही अपने को किसानों का बड़ा हितैषी साबित करने में जुट गए हैं। शनिवार को पूरे दिन दोनों ही दलों के नेता किसानों के साथ जुटे रहे। आम आदमी पार्टी किसानों का स्वागत और समर्थन करने की बात करती रही। कई राजनीतिक दलों की ओर से ग्राउंड में खाने-पीने का इंतजाम किया गया। आगे देखें तस्वीरें....
किसानों का दिल्ली चलो मार्च: किसान तो कम ही पहुंचे, लेकिन निरंकारी ग्राउंड में सज गई सभी की दुकान...
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
सार
-कहीं आप की रसोई तो कहीं कांग्रेस की रसोई आ रही नजर, राजनीतिक दल किसानों हितैषी बनने में जुटे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन