फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather : आज भी झेलना पड़ेगा प्रचंड गर्मी का 'वार', मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 13 Jun 2022 12:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast tempreture reached 43 degree imd yellow alert issued for monday
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में रविवार को भी लोगों ने सूरज के तल्ख तेवरों का सामना किया। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर 12 जून बीते तीन सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2019 में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। अगले 24 घंटे में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। 

delhi weather forecast tempreture reached 43 degree imd yellow alert issued for monday
दिल्ली में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर रहे। दिनभर लू थपेड़ो का दौर जारी रहा। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 43.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। रविवार की वजह से छुट्टी होने के कारण दोपहर में सड़कों पर लोगों की संख्या कम रही। वहीं, पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की कम भीड़ देखी गई। हवा में नमी का स्तर 15 से 33 फीसदी रहा। 

delhi weather forecast tempreture reached 43 degree imd yellow alert issued for monday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे तल्ख रहे गर्मी के तेवर 
दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में गर्मी के तेवर सबसे तल्ख रहे। यहां का अधिकतम पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नजफगढ़ में 46.4, मुंगेशपुर में 46.2 व  पीतमपुरा और रिज में 45.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने की वज से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली में बीती दो जून से लगातार लू का प्रकोप जारी है। साथ ही बाहरी इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast tempreture reached 43 degree imd yellow alert issued for monday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को भी तल्ख रहेंगे गर्मी के तेवर, यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में लू भी दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इसके अगले दिन भी राहत के संकेत नहीं हैं। हालांकि, 16 जून से प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने की वजह से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा और लू व भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast tempreture reached 43 degree imd yellow alert issued for monday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय:  7:20 बजे
सूर्योदय का समय: 5:23  बजे
-सूरज के तल्ख तेवर रहने की वजह से यलो अलर्ट जारी। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed