फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, बीते तीन साल में सबसे गर्म रहा शनिवार, जानें कैसा रहेगा रविवार का मौसम

Sat, 11 Jun 2022 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Jun 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
delhi weather report saturday record the hottest in last three year
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala

राजधानी में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। इस कड़ी में दिल्ली में लगातार नौवें दिन लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल किया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही और शनिवार का दिन 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते तीन सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2019 में 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।


 

delhi weather report saturday record the hottest in last three year
भीषम गर्मी से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने बताया कि अभी 16 तारीख तक लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, आगामी दिनों में हवा की दिशा पूर्वी होने व अन्य मौसमी दशाओं की वजह से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इससे उम्मीद की जा सकती है कि अगले सप्ताह लू का प्रकोप खत्म हो सकता है। मानसून आगमन पर वैज्ञानिक ने कहा कि अभी मानसून के आगमन को लेकर कहना मुश्किल है। आगे बढ़ने के क्रम में मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच सका है। दिल्ली-एनसीआर के पूर्वानुमान के लिए इंतजार करने की आवश्यकता है, तभी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

delhi weather report saturday record the hottest in last three year
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 43.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकलने के साथ लू चली, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी। सूरज ढलन के बाद भी गर्मी की तपिश कम नहीं हुई और गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान रहे। बीते एक दिन में हवा में नमी का स्तर 15 से 41 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather report saturday record the hottest in last three year
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला

मुंगेशपुर व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे अधिक तल्ख रहे गर्मी के तेवर
दिल्ली के मुंगेशपुर और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्मी के सबसे सख्त तेवर रहे। इसके बाद नजफगढ़ में 46.3, रिज में 44.9, गुरुग्राम में 43.3 व नोएडा में 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक पहुंचने की वजह से इन इलाकों में लगातार गंभीर स्तर की लू चल रही है। आगामी चार दिनों तक इन इलाकों में भी गंभीर स्तर की लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
delhi weather report saturday record the hottest in last three year
गर्मी से बचने के लिए लोग कुछ इस तरह से कर रहे हैं जतन। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। आगामी 16 जून के बाद हल्की बारिश से गर्मी के तेवर ढीले हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed