फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिल्ली में चार दिन तक बारिश की संभावना, गर्मी और लू से मिलेगी राहत, येलो अलर्ट जारी

Tue, 14 Jun 2022 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain from wednesday to saturday
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी व लू केप्रकोप से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी तेज गर्मी व लू का सितम जारी रहा। हालांकि बुधवार से हल्की बारिश राहत लेकर आ सकती है। बुधवार से शनिवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना है। इस कारण से गर्मी व लू से राहत मिल सकती है। मौसम की इस करवट को प्री-मानसून गतिविधियों केरूप में देखा जा रहा है। 

delhi weather forecast possibility of rain from wednesday to saturday
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सोमवार को भी गर्मी का सितम रहा। सुबह के समय आंशिक रुप से बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं लेकिन दोपहर चढ़ते ही धूप ने अपने तेवर तल्ख कर लिए। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम 43.7 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 


delhi weather forecast possibility of rain from wednesday to saturday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा, जहां तापमान 46.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं मुंगेशपुर में 46.3, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 46 व रिज में पारा 45.5 डिग्री दर्ज हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain from wednesday to saturday
दिल्ली में बारिश(फाइल) - फोटो : Social media

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार (15 जून) से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। हल्की बारिश का दौर शनिवार तक जारी रहेगा। इस कारण से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान शुक्रवार से लुढ़कना शुरू होगा और सप्ताह के अंत में यह 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain from wednesday to saturday
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्वानुमान: आशिंक रुप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश व सतही हवाएं चलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 43.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 31.6 डिग्री सेल्सियस
14 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 20 मिनट
15 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 23 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed