फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: गर्मी ने किया बुरा हाल, आज बरसेंगे बदरा, दो दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम

Sun, 04 Sep 2022 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain falling on sunday
दिल्ली में रविवार को बारिश की संभावना - फोटो : पीटीआई

राजधानी में इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को दिनभर तेज धूप खिली रही और दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिनभर धूप निकलेगी व शाम को मौसम करवट ले सकता है। अगले दो दिनों तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।


 

delhi weather forecast possibility of rain falling on sunday
दिल्ली में रविवार को बारिश की संभावना - फोटो : PTI

मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरति दिनभर तेज धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 36.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 45 से 92 फीसदी रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 39.5, पीतमपुरा में 39.1 व  रिज में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 45 से 92 फीसदी रहा। 

delhi weather forecast possibility of rain falling on sunday
दिल्ली में रविवार को बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा व शाम तक हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को तेज गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं व पारे में मामूली गिरावट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain falling on sunday
दिल्ली में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गर्त उत्तर भारत की ओर बढ़ेगी। ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। वहीं, ओडिसा और कर्नाटक के अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain falling on sunday
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
-सूर्यास्त का समय: 6:39 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:01 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व शाम तक हल्की बारिश के आसार हैं। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed