फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत की रफ्तार: शराब के नशे में धुत कार सवार ने मां-बेटी को रौंदा, खून से सन गई सौ मीटर सड़क, देखिए तस्वीरें

Tue, 22 Feb 2022 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Feb 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi wazirabad accident drunk driver runs over mother daughter duo read horrific story and see photos
कार ने मां-बेटी को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार दोपहर नशे में धुत कार सवार दंपती ने सड़क पर परिवार के साथ खड़ी मां-बेटी को रौंद डाला। टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। एक महिला कार में फंस गई, जिसे आरोपी करीब 100 मीटर दूर घसीटकर ले गया। शोर मचाने पर किसी तरह आरोपी ने कार रोकी।



हादसे के बाद घायल उर्मिला (45) और इसकी बेटी पायल (23) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पायल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उर्मिला की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस का रवैया देखकर मौके पर भीड़ नाराज हो गई। आरोपी दंपती को थाने लाया गया। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हादसे में गैर इरादतन हत्या (304) की धारा जोड़ी है। आरोपी जगतपुर निवासी जितेंद्र (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार को कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल में जितेंद्र के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Delhi wazirabad accident drunk driver runs over mother daughter duo read horrific story and see photos
कार ने मां-बेटी को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक पायल अपने परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहती थी। करीब डेढ़ साल पूर्व इसकी शादी रोहित चौटाला नामक युवक से हुई थी। रोहित प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को पायल की चचेरी बहन की शादी थी। परिवार गली नंबर-3, काली घाट, वजीराबाद में रहता है। पायल भी अपने पूरे परिवार के साथ आई हुई थी। सुबह करीब 11 बजे पायल पति व परिवार के बाकी सदस्यों के साथ घर जाने के लिए निकली। इस बीच वह अपनी मां उर्मिला व परिवार के बाकी सदस्यों के साथ गली के बाहर आकर खड़ी हो गई। पायल का पति रोहित नजदीक से ऑटो लेने चला गया। इस दौरान पुश्ते की ओर से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने पायल व उसकी मां उर्मिला को रौंद डाला।

Delhi wazirabad accident drunk driver runs over mother daughter duo read horrific story and see photos
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

टक्कर लगने के बाद उर्मिला तो एक ओर गिर गई, लेकिन पायल आरोपी की कार में फंस गई। आरोपी करीब 100 मीटर दूर तक पायल को घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी ने किसी तरह गाड़ी रोकी। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो पायल खून से लथपथ अचेत हो चुकी थी, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi wazirabad accident drunk driver runs over mother daughter duo read horrific story and see photos
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी कार चालक जगतपुर गांव के किसी दबंग परिवार का सदस्य है। उसे पुलिस के हवाले किया गया तो भीड़ को लगा कि पुलिस उसे छोड़ देगी। घटना स्थल पर पहले खूब हंगामा, शोर शराबा हुआ।

विज्ञापन
Delhi wazirabad accident drunk driver runs over mother daughter duo read horrific story and see photos
कार ने मां-बेटी को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आरोपी जितेंद्र और उसके साथ मौजूद महिला को वजीराबाद थाने लाई तो भीड़ वहां भी पहुंच गई। बाद में थाने के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग वापस लौटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed