फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवानियत के 90 मिनट: पीड़िता के गिड़गिड़ाने पर महिलाएं निजी अंगों पर मारती थीं लात, शरीर के हर अंग पर मानवता को शर्मसार कर देने वाले निशान

Mon, 31 Jan 2022 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi vivek vihar kasturba nagar woman assault and humiliation case victim husband told horrific ordeal of wife
पीड़िता के साथ दरिंदगी करतीं आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में पीड़िता के शरीर पर लगे जख्म तो भर ही जाएंगे, लेकिन जिन जख्मों ने उसकी आत्मा को घायल किया है, वह शायद जिंदगी भर नहीं भर पाएंगे। घटना के चार दिन बाद भी पीड़िता हैवानियत के उन 90 मिनट को याद कर सिहर उठती है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में अज्ञात स्थान पर उसका इलाज चल रहा है।



महिला के पति ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उसने जब पत्नी की हालत देखी तो उसकी आंखों से आंसू छलक आए।

Delhi vivek vihar kasturba nagar woman assault and humiliation case victim husband told horrific ordeal of wife
महिला के कटे बाल जमीन पर गिरे हुए - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के सिर पर करीब दर्जनभर से अधिक उस्तरे से कट के निशान थे। जालिमों ने बाल काटने के चक्कर में उसके सिर पर कई जगह उस्तरा मारा हुआ था। उसकी दोनों आंखें भी सूजी हुई थी। शरीर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जिस जगह चोट के निशान न हो। पहले दिन तो पत्नी बोल भी नहीं पा रही थी। अब उसकी हालत में सुधार होना शुरू हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि दो सप्ताह में उसके जख्म भर जाएंगे। लेकिन उसे जो मानसिक आघात लगा है, उसको ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

Delhi vivek vihar kasturba nagar woman assault and humiliation case victim husband told horrific ordeal of wife
कस्तूरबा नगर है शराब तस्करी का पुराना अड्डा, पुलिस भी यहां आने से डरती है - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपियों के डर से उसने करीब डेढ़ माह पूर्व कड़कड़डूमा में तीसरी मंजिल का मकान साढ़े चार हजार रुपये महीना किराए पर लिया था। घटना वाले दिन वह पत्नी व अपने तीन साल के बेटे को घर छोड़कर गुरुग्राम काम पर चला गया। इस बीच दोपहर करीब 12.00 बजे उसके मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी को कुछ महिलाएं व पुरुष जबरन उठाकर ऑटो में डालकर अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi vivek vihar kasturba nagar woman assault and humiliation case victim husband told horrific ordeal of wife
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

फौरन उसने अपनी 18 वर्षीय साली को कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। वह फौरन गुरुग्राम से भागा और कस्तूरबा नगर करीब 1.20 बजे पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसे पत्नी के साथ हुई दरिंदगी का पता चला। फौरन उसने पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी कुछ देर में वहां पहुंच गई। तब तक उसकी पत्नी आरोपियों के ही चंगुल में थी। पुलिस ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पति ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा कि पत्नी दर्द से कराह रही थी। उससे बोला भी नहीं जा रहा था।

विज्ञापन
Delhi vivek vihar kasturba nagar woman assault and humiliation case victim husband told horrific ordeal of wife
बेल्ट और डंडे से पीटते देखे जा सकते हैं आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन जब वह पीड़िता से मिला तो पीड़िता ने रोते हुए सारी बात बताई। पीड़िता ने बताया कि जब उसके साथ हैवानियत हो रही थी तो वह रोते हुए अपने पति को बुलाने की बात कर रही थी। लेकिन कोई उसकी नहीं सुन रहा था। जब भी वह आरोपियों से पति व परिजनों को बुलाने के लिए कहती थी, उसको बेल्ट या डंडा मारा जाता था। महिलाएं अपने लड़कों को उकसाकर उसके साथ घिनौनी हरकतें करवा रही थीं। पीड़िता ने गिड़गिड़ाते हुए आरोपियों से बेटे की मौत से कोई संबंध न होने की बात की, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed