दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में एसआईटी ने पीड़िता की छोटी बहन की शिकायत पर एक और एफआईआर दर्ज की है। रविवार सुबह टीम ने छोटी बहन का बयान लिया था। जिसमें पीड़िता ने एक सप्ताह पूर्व छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। इसके अलावा उसने पूरे घटनाक्रम को भी रिकॉर्ड करवाया।
छोटी बहन के बयान पर विवेक विहार थाने में पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एक और एफआईआर दर्ज की है। एसआईटी वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। दूसरी ओर जिन मोबाइल से हैवानियत के वीडियो बनाए गए उनको भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
2 of 5
vivek vihar, kasturba nagar
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसीपी विवेक विहार के नेतृत्व में 10 सदस्यों वाली एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें जिले के तेज तर्रार अफसरों को जांच टीम में शामिल किया गया है। इसमें एसएचओ जीटीबी एंक्लेव के अलावा तीन एसआई व बाकी लोग शामिल हैं।
3 of 5
कस्तूरबा नगर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केस को और पुख्ता करने के लिए टीम में एक कानूनी सलाहकार (वरिष्ठ अधिवक्ता) को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार सुबह पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता की 18 वर्षीय छोटी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कराने के बाद 19 जनवरी को आरोपियों द्वारा हमला व छेड़छाड़ करने की बात की। जिसके आधार पर एसआईटी ने विवेक विहार थाने में एक मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
4 of 5
vivek vihar, kasturba nagar
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के काटे गए बालों को सबूत के तौर पर अपने कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पुलिस उन उस्तरों, कैंचियों, डंडों, बेल्ट व प्लास्टिक के पाइप बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिनकी मदद से पीड़िता पर जुल्म ढहाया गया।
5 of 5
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला इंस्पेक्टर को पीड़िता की मदद के लिए तैनात किया गया है। वहीं लगातार काउंसलर उसकी काउंसलिंग भी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया मामले में अब तक गिरफ्तार की गई आठ महिलाओं व एक पुरुष को जेल भेज दिया गया है। वहीं तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।