फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मारो-मारो, भागो-भागो’ चिल्ला रहे थे उपद्रवी, गूंज रही थीं गोलियों की आवाज, देखें तस्वीरें

Wed, 26 Feb 2020 09:42 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Feb 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
delhi violence caa protest riotous were targeting each other see photos
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जगह-जगह धुएं के गुबार उठ रहे थे. शोर-शराबे और भीड़ की नारेबाजी के बीच गोलियों और आंसू गैस के गोलों की आवाजें गूंज रही थीं। उपद्रवी ‘मारो-मारो और भागो-भागो’ चिल्ला रहे थे। झुंड बनाकर सड़कों पर जुटे ज्यादातर लोगों के हाथ में बेसबॉल के बैट, लोहे की रॉड, लाठियां, हॉकी और हमले करने की अन्य वस्तुएं मौजूद थीं। पुलिस भीड़ को एक ओर से खदेड़ती तो उपद्रवी दूसरी जगह से आकर बवाल शुरू कर देते। 


delhi violence caa protest riotous were targeting each other see photos
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह उपद्रवी धार्मिक पहचान करने के बाद एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया था। सहमे हुए लोग बार-बार पुलिस को कॉल कर रहे थे, लेकिन वहां से भी उनको मायूसी ही हाथ लग रही थी। भीड़ में ही मौजूद लोग धार्मिक नारेबाजी कर लोगों को उकसाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए के विरोध और समर्थन ने अब सांप्रदायिक दंगे का रंग ले लिया है। 
delhi violence caa protest riotous were targeting each other see photos
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
जिन मोहल्लों में दूसरे समुदाय के एक या दो घर हैं, वे इन्हें छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। लोगों का कहना था कि इतनी भयानक दिल्ली उन्होंने अब तक नहीं देखी थी। पुलिस ने सीलमपुर फ्लाईओवर के नीचे से ही रोड नंबर-66 को बैरिकेड लगाकर बंद किया हुआ था। जाफराबाद की पुलिया तक सड़क पर सन्नाटा था। आगे बढ़ते ही बाबुल उलूम मदरसे के पास लोगों की भीड़ जमा थी। थोड़ा-सा आगे बढ़ते ही जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बड़ी संख्या में भीड़ नारेबाजी कर रही थी। यहां से मौजपुर की ओर बढ़ते ही हालात खराब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi violence caa protest riotous were targeting each other see photos
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
एक ओर मौजपुर तो दूसरी ओर कर्दमपुरी व सुदामापुरी के लोग थे। दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे थे। दूसरी ओर, करावल नगर मेन रोड पर चांद बाग की पुलिया से ही दंगे का नजारा दिखना शुरू हो गया। यहां मेन रोड से शेरपुर चौक तक 50 से अधिक दुकानों को लूटपाट, तोड़फोड़ करने के अलावा आग के हवाले कर दिया गया था। उपद्रवियों ने मेन रोड पर लगे एक एटीएम को भी लूटने की कोशिश की और उसे तोड़ डाला। यहां उपद्रवी रह-रहकर पत्थरबाजी करते रहे।
विज्ञापन
delhi violence caa protest riotous were targeting each other see photos
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
कर्दमपुरी, सुदामापुरी और मौजपुर में हालात खराब
सबसे खराब हालात कर्दमपुरी, सुदामापुरी और मौजपुर में दिखे। यहां लोग छतों पर से पथराव करने के अलावा आमने-सामने से फायरिंग करते रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को हुई हिंसा में सबसे अधिक लोग यहीं पर घायल हुए। भीड़ ने कर्दमपुरी के पास गोकलपुरी की टायर मार्केट को भी आग के हवाले कर दिया। सड़क के एक ओर से एक समुदाय तो दूसरी ओर से दूसरे समुदाय के लोग एक-दूसरे पर हमले करते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed