दिल्ली के पीरागढ़ी तिहरा हत्याकांड की जांच में गिरफ्तार तांत्रिक की गतिविधियों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वह ग्राहकों से महिलाओं की तस्वीरें भेजने के लिए कहता और जिन्न अनुष्ठान से धनवर्षा कराने का दावा करता। इसमें महिलाओं को जिन्न से शारीरिक संपर्क स्थापित करने के लिए तांत्रिक क्रिया कराता।
2 of 6
तांत्रिक कमरुद्दीन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में मिली थी तीनों की लाश
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उस पर तीन लोगों की हत्या का आरोप है। मृतकों के शव आठ फरवरी को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक लावारिस कार में मिले थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी ने कथित तौर पर सल्फास (एल्यूमीनियम फॉस्फाइड, एक प्रतिबंधित कीटनाशक), नींद की गोलियां और कोल्ड ड्रिंक का एक घातक मिश्रण इन तीनों को पिलाया था। इससे तीनों की तत्काल मृत्यु हो गई थी। पुलिस फिरोजाबाद के एक व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है, जिस पर सल्फास की आपूर्ति करने का संदेह है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि नींद की गोलियां कहां से ली गईं। आरोपी ने आखिर इस जहरीले मिश्रण को तैयार करना कैसे सीखा।
3 of 6
तांत्रिक कमरुद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
फोन में मिलीं महिलाओं की तस्वीरें
पुलिस को मृत महिला लक्ष्मी के फोन से कई लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। इनमें महिलाएं खुले बाल के साथ खड़ी हैं। उनके हाथ में व्यक्तिगत जानकारी वाले कागज हैं। आरोप है कि ये तस्वीरें कई ग्रुप में प्रसारित की गई। पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक अपने ग्राहकों से कहता था कि यदि उसके घर में लंबी बालों वाली महिलाएं हैं, तो वे उसे दो लाख रुपये दें। उनके घर में धनवर्षा होगी।
4 of 6
आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जिन्न शारीरिक संपर्क करेगा, पता भी नहीं चलेगा
तांत्रिक महिलाओं से कहता कि जिन्न उनके साथ शारीरिक संपर्क स्थापित करेगा। उन्हें इसका अहसास भी नहीं होगा। ग्राहकों को जब कोई प्रतिफल नहीं मिलता, लोग संदेह करते। इसपर तांत्रिक कहता, कि महिला को किसी जानवर ने काटा होगा या उसकी सर्जरी हुई होगी इसलिए प्रतिफल नहीं मिला।
5 of 6
आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन के नाम पर भी फंसाता था
तांत्रिक बिना टांका लगाए ऑपरेशन करने का दावा कर पीड़ितों को फंसाता। हर बार 7,000 रुपये वसूलता था। मृत व्यक्ति नरेश की जेब से एक जिन्न मंत्र बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी ने आरोपी की लोकेशन नरेश के साथ साझा की थी, जिससे पुलिस को उसका पता लगाने में मदद मिली। उसके पड़ोसी उससे डरते थे। किसी से उसका झगड़ा हो जाए तो उन्हें डराने के लिए उनके घरों के बाहर संदिग्ध वस्तुएं छोड़ देता था।