फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Triple Murder: 'तीनों को खिलाया नशीला पदार्थ... फिर घोंटा गला', भाई-बहन और मां को मारने वाले का कबूलनामा

Tue, 06 Jan 2026 05:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jan 2026 05:24 AM IST
सार

तिहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। जिले के आलाधिकारी समेत बाकी स्टाफ मंगल बाजार स्थित घर पहुंचा। वहां पहली मंजिल के फ्लैट से तीनों के शव बरामद हुए। 

विज्ञापन
Delhi Triple Murder All three were fed drugs then their throats were strangled
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार शाम आर्थिक तंगी से परेशान यशवीर (25) नाम के युवक ने अपनी मां, छोटी बहन और भाई की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद यशवीर थाने पहुंचा और पुलिस को तिहरे हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पहली मंजिल के फ्लैट से कविता (46), बेटी मेघना (24) और बेटे मुकुल (14) के शव बरामद हुए। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Triple Murder All three were fed drugs then their throats were strangled
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि यशवीर परिवार के साथ एफ-65/173ए, गली नंबर-7, सुभाष चौक मंगल बाजार में किराए के मकान में रहता था। परिवार में मां, छोटी बहन और छोटा भाई थे। यशवीर पेशे से कैब चालक है जबकि पिता धर्मवीर ट्रक चालक हैं जो अक्सर कई दिनों बाद घर आते हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे यशवीर बदहवास हालत में लक्ष्मी नगर थाने पहुंचा। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले उसने तिहरे हत्याकांड की जो कहानी बयां की उसे सुनकर आला अधिकारी अलर्ट हो गए।

Delhi Triple Murder All three were fed drugs then their throats were strangled
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

फौरन उसे हिरासत में लेकर मौके पर पुलिस टीम भेजी गई तो वहां से तीनों के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया समेत बाकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद जब तीनों बेसुध हो गए तो उसने मफलर से एक-एक कर गला घोंट दिया। इसके बाद घर के बाहर से कुंडी लगाई और सीधा थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Triple Murder All three were fed drugs then their throats were strangled
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

तिहरे हत्याकांड से दहशत में लोग...
यशवीर का परिवार मंगल बाजार की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। ज्यादातर पड़ोसी इनके परिवार को नहीं जानते हैं। सोमवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को तिहरे हत्याकांड का पता चला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि आर्थिक तंगी की वजह से कोई ऐसा कदम नहीं उठा सकता। मामला कुछ और है। खबर मिलने के बाद यशवीर के कुछ परिजन भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
Delhi Triple Murder All three were fed drugs then their throats were strangled
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
यह बोले अधिकारी
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया समेत बाकी अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने परिजनों को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। सबके अचेत होने के बाद आरोपी ने मफलर से एक-एक कर तीनों का गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने घर की कुंडी लगाई और सीधा थाने पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed