बॉबी को जब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चेहरा बनने का मौका मिला तो वह काफी नर्वस थी। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी भी व्यक्ति को अगर एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला तो शुरुआत में वह नर्वस होता ही है तो इसमें कोई नई बात क्या है। लेकिन यह पूरा मामला ही अपने आप में अनोखा है। (साभारः डेलीमेल)
2 of 10
Transgender community in Delhi
किसी को ट्रैफिक पुलिस का चेहरा बनाया जाना कोई अनोखी बात नहीं है, लेकिन एक किन्नर जो सेक्स वर्कर हो उसे ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए नियुक्त किया है। यह अपने आप में ही अनोखा है और ऐसा ही हुआ बॉबी के साथ।
3 of 10
Transgender community in Delhi
अपनी झिझक और नर्वसनेस का कारण बताते हुए बॉबी कहती है कि, 'मैं एक सेक्स वर्कर हूं। मुझे बड़ी झिझक हुई जब मुझे पता चला कि मैं दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक नियमों की बारिकियों की जानकारी लूंगी। हालांकि मैंने इसे एक अवसर के रूप में चुना लेकिन मैं थोड़ी परेशान जरूर थी कि ये सब होगा कैसे।'
4 of 10
Transgender community in Delhi
बॉबी आगे कहती है कि, 'अब मुझे हैरानी है कि इस अवसर ने मेरी जिंदगी में बदलाव ला दिया है और ये बदलाव अच्छा ही है। अब मैं अपना सेक्स वर्कर का प्रोफेशन छोड़ रही हूं और एक सम्मानजनक जगह पर नौकरी करूंगी।'
5 of 10
Transgender community in Delhi
बॉबी की तरह ही 20 अन्य किन्नर भी हैं जिन्हें ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने को मिलेगा। किन्नर सेक्स वर्करों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में काम कराने की यह नई पहल दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की है।