{"_id":"57df93884f1c1ba665a822f1","slug":"ink-attack-on-manish-sisodia-outside-lg-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जनता बेहाल है.. और ये नेता लोगों के पैसों से विदेश दौरा कर रहे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता बेहाल है.. और ये नेता लोगों के पैसों से विदेश दौरा कर रहे हैं'
Tue, 20 Sep 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सोमवार को उपराज्यपाल निवास के बाहर एक युवक ने स्याही फेंक दी। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने करावल नगर निवासी बृजेश चंद शुक्ला नामक आरोपी युवक को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। आरोपी का कहना है कि जनता के पैसे से ये नेता विदेश दौरा कर रहे हैं।
2 of 5
सिसोदिया पर स्याही फेंकने वाला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जनता यहां बेहाल है। वो इनकी शिकायत करने ही उपराज्यपाल के पास आया था। मालूम हो कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर छत्रसाल स्टेडियम में एक लड़की ने स्याही फेंकी थी और दिल्ली सचिवालय के प्रेस रूम में एक युवक ने जूता फेंका था। सिसोदिया फिनलैंड से रविवार रात लौटने के बाद उपराज्यपाल से डेंगू-चिकनगुनिया के हालात और फिनलैंड दौरे से जुड़ी जानकारी देने पहुंचे थे।
3 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरे से हमलावर नाराज था। बृजेश शुक्ला ने जो स्याही फेंकी वो सिसोदिया के चेहरे, हाथ, शर्ट और कार पर पड़ने के साथ ही वहां खड़े कुछ पत्रकारों पर भी पड़ी। स्याही जब फेंकी गई उस समय सिसोदिया राजनिवास से उपराज्यपाल से मुलाकात करके निकले थे और मीडिया से बात करके कार में बैठने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला
- फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा है कि स्याही हमला कांग्रेस और भाजपा की गंदी राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तेजी से काम कर रही है लेकिन कांग्रेस-भाजपा सिर्फ स्याही पर काम कर रही है। जहां भाजपा के शासनकाल वाली एमसीडी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम रही है, वहीं कांग्रेस ने 15 साल के शासनकाल में शिक्षा का भट्टा बैठा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सिसोदिया पर स्याही से हमला
- फोटो : अमर उजाला
हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इसलिए ध्यान भटकाने को विरोधी दल ये काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल से फिनलैंड दौरे में शिक्षा को लेकर जो सीखा उस पर भी चर्चा हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।