फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : खिली धूप में ठंडी हवाओं से हुई परेशानी, ऐसा रहेगा सोमवार का मौसम

Mon, 29 Jan 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
delhi : sunday was sunny day with cold wind
delhi winter - फोटो : vivek nigam

दिन में बदल रहा मौसम का मिजाज दिल्लीवालों को राहत नहीं दे रहा है। दिन में खिली धूप के बावजूद रविवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

delhi : sunday was sunny day with cold wind
delhi winter - फोटो : विवेक निगम

यही नहीं धूप होने के बाद ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिली है। रविवार को दिल्ली एनसीआर सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा रहा लेकिन दिन में अच्छी धूप के बीच ठंडी हवाएं चलीं। सोमवार को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।

delhi : sunday was sunny day with cold wind
delhi winter - फोटो : विवेक निगम

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें शनिवार के मुकाबले एक डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन इसके उलट न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री कम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi : sunday was sunny day with cold wind
- फोटो : अमर उजाला

यह शनिवार के मुकाबले करीब एक डिग्री नीचे चला गया। हालांकि सोमवार को भी तापमान इसी तरह बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के शहरों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन
delhi : sunday was sunny day with cold wind
delhi winter - फोटो : vivek nigam

दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed