क्राइम सिटी गाजियाबाद में आने से पहले 100 बार सोचा था, लेकिन आने के बाद ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। यह बात रविवार को शहर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत ने कही।
2 of 7
rakhi sawant
- फोटो : अमर उजाला
आगामी आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की पोटली से जनता के लिए टेंशन ही निकलेगी, क्योंकि अभी तक उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर राहत नहीं, समस्याएं ही दी हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर बजट पेश करें तो जनता को फायदा होगा।
3 of 7
rakhi sawant
- फोटो : अमर उजाला
राखी सावंत कविनगर स्थित चौधरी भवन में आयोजित लाइट कैमरा क्लिक कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में टैलेंट की कमी नहीं है, युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। इंडस्ट्रीज में युवा कलाकारों की कमी है, जिसे जल्द भरा जाना चाहिए।
फिल्म पद्मावत को लेकर कहा कि बेवजह लोग विरोध कर रहे हैं। फिल्म में कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है। रणवीर सिंह जैसे कलाकारों ने फिल्म में काम किया है, जो बेहद उम्दा एक्टर माने जाते हैं।
राखी ने कार्यक्रम में फोटो शूट कराया और युवाओं के साथ सेल्फी ली। इस दौरान टैप प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धांत तिवारी, कपिल गोयल, पूजा गुप्ता, अंजलि आदि मौजूद रहे।