फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Fire: 'तीनों के शरीर पर अनगिनत फैक्चर...', रिपोर्ट से खुलासा; 29 वर्ष पहले परिवार के साथ दिल्ली आए थे यश

Thu, 12 Jun 2025 03:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jun 2025 03:53 PM IST
सार

दिल्ली के द्वारका में आग लगने के कारण नौंवी मंजिल से कूद कर जान गंवाने वाले यश यादव 29 वर्ष पहले परिवार के साथ राजधानी में आए थे। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंपे गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तीनों के शरीर पर अनगिनत फैक्चर थे।

विज्ञापन
Delhi Fire News Shocking Autopsy Reveals Multiple Fractures on Victims’ Bodies Details in Hindi
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के द्वारका में आग लगने के कारण नौंवी मंजिल से कूद कर जान गंवाने वाले यश यादव उत्तर प्रदेश के एटा जिला स्थित अपने पैतृक गांव शाहबाजपुर से 29 वर्ष 1996 में परिवार के साथ दिल्ली आए थे। वे दिल्ली में फ्लैक्स, रूम डिजाइनिंग और एडवर्टाइजिंग का काम करते थे। उनके पास शब्द अपार्टमेंट की नौवीं और दसवीं मंजिल पर फ्लैट था। 


दोनों फ्लैट एक सीढ़ी के जरिये आपस में जुड़े थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को लगी आग के दौरान कारोबारी यश यादव की पत्नी मामता यादव, बड़ा बेटा आदित्य व भाई की पत्नी मुख्य गेट की तरफ थे। आग लगते ही यह लोग बाहर निकल गए। कारोबारी और उनकी बेटी आसिमा और भतीजा शिवम अंदर की तरफ थे। इस कारण वे बाहर नहीं निकल गए। 
Delhi Fire News Shocking Autopsy Reveals Multiple Fractures on Victims’ Bodies Details in Hindi
शिवम, आसिमा और यश यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीनों के शरीर पर आए अनगिनत फैक्चर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नौंवी मंजिल से कूदने से तीनों के शरीर में अनगिनत फ्रैक्चर आए हैं। उनकी एमएलसी (मेडिको लीगल केस) मौके पर हुई मौत की बनी है। नार्थ थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं। 

 
Delhi Fire News Shocking Autopsy Reveals Multiple Fractures on Victims’ Bodies Details in Hindi
द्वारका सेक्टर की एक बहुअंजिला इमारत में आग लगने के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि यश यादव, उनकी बेटी आसिमा, और भतीजे शिवम के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हो गया। शव दोपहर को परिजनों को सौंप दिए गए। द्वारका पुलिस एफएसएल की टीम के साथ आग वाले मकान में पहुंची। आग और दोनों बच्चों के साथ कारोबारी के कूदने के सीन का रिक्रिएशन किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Fire News Shocking Autopsy Reveals Multiple Fractures on Victims’ Bodies Details in Hindi
द्वारका सेक्टर की एक बहुअंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बहन के घर था भंडारा 
दिल्ली में रहने वाली यश की बहन के घर भंडारा था। इस वजह से रिश्तेदार यश के घर पर भी जुटे थे। यश के पैतृक गांव के प्रधान धर्मेंद्र ने बताया, आग लगने के बाद यश डेढ़ घंटे तक फायर सर्विस की मदद मांगते रहे।

 
विज्ञापन
Delhi Fire News Shocking Autopsy Reveals Multiple Fractures on Victims’ Bodies Details in Hindi
अपनी मां ममता के साथ, 10 साल की बेटी असीमा(मृतक) की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धू-धूकर जली बहुमंजिला इमारत से जान बचाने के लिए कूदे पिता और दो बच्चों की मौत
दिल्ली के द्वारका इलाके में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की आठवीं और नौवीं मंजिल पर लगी आग से व्यवसायी यश यादव (35) और बेटी आशिमा (10) और भतीजे शिवम (12) की मौत हो गई। धुएं और आग से घिरा होने की वजह से असहाय दोनों बच्चों ने खुद को बचाने के लिए आठवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। फिर यश भी कूद गए। घायल अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed