फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Stampede: 'अनाउंसमेंट के बाद प्लेटफॉर्म बदलना भारी पड़ा...', भगदड़ पर आरपीएफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tue, 18 Feb 2025 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Feb 2025 10:14 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 फरवरी की रात लगभग 10.00 बजे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना हुई। प्लेटफॉर्म नंबर 12 से 16 पर भीड़ अधिक हो गई थी। इस कारण इन प्लेटफॉर्म पर रास्ते पूरी तरह जाम हो गए थे। 

विज्ञापन
Delhi Railway station Stampede happened after changing platform announcement big revelation in RPF report
Delhi Stampede - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में भारी लापरवाही सामने आई है। दिल्ली पुलिस की रेलवे पुलिस ने शुरुआती जांच की थी उसकी कॉपी अमर उजाला के पास है। 


रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 फरवरी की रात लगभग 10.00 बजे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15,16 पर भीड़ अधिक हो गई थी। इस कारण इन प्लेटफॉर्म पर रास्ते पूरी तरह जाम हो गए थे। 
Delhi Railway station Stampede happened after changing platform announcement big revelation in RPF report
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर यात्रियों की भारी भीड़ थी, जो प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी समय, प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर, नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री एकत्र हो गए थे। 

 
Delhi Railway station Stampede happened after changing platform announcement big revelation in RPF report
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेन देरी से चल रही थी और इसे मध्यरात्रि में प्रस्थान करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, जिसके कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रहे। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर-14 और 13 दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Railway station Stampede happened after changing platform announcement big revelation in RPF report
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई
प्लेटफॉर्म पर जाने वाले रास्ते हो गए थे बंद
रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार रात आठ बजे शिवगंगा एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना हुई, इसके बाद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की अधिक भीड़ जुटने लगी थी। इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर 12 से 16 पर जाने वाले रास्ते पूरी तरह जाम हो गए। 
विज्ञापन
Delhi Railway station Stampede happened after changing platform announcement big revelation in RPF report
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ - फोटो : पीटीआई
टिकट ज्यादा बेचे जा रहे थे
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, रेलवे अधिकारी प्रयागराज के लिए लगभग 1,500 सामान्य टिकट प्रति घंटे जारी कर रहे थे। इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर अधिक यात्री एकत्र हो गए। इस भारी भीड़ के कारण, प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने के लिए मुश्किल से ही जगह बची थी। इसके साथ ही रेलवे की टीम को टिकट बेचने पर रोक लगाने के लिए भी कहा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed