दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। आम रोग ही नहीं कोरोना बढ़ने का खतरा भी प्रदूषण बढ़ने के साथ बढ़ता जा रहा है। इस प्रदूषण से सबसे ज्यादा सांस के रोगियों को तकलीफ हो रही है। हालांकि कई ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर वायु-प्रदूषण के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है। आगे स्टोरी में पढ़ें कि वायु प्रदूषण से क्या-क्या परेशानियां होती हैं और उनसे बचने के लिए विशेषज्ञ कौन से उपाय बताते हैं.....
बढ़ते प्रदूषण से क्या होती हैं परेशानियांं, इनसे बचने के क्या हैं आसान उपाय, पढ़ें हर एक जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुकाम होना
सांस लेने में तकलीफ
आंखों में जलन
खांसी, टीबी और गले में में इंफेक्शन
साइनस, अस्थमा
फेफड़ों से संबंधित बीमारियां
वायु प्रदूषण से बचाव
घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मुंह पर मास्क का उपयोग करें। आंखों पर चश्मा भी लगाएं।
एक मास्क को एक बार ही प्रयोग करें।
घर के बाहर सड़कों को गीला करके रखें ताकि धूल के दूषित कण हवा में न उड़े पाएं।
घर से बाहर तभी बाहर टहलने के लिए निकलें जब प्रदूषण का स्तर कम हो।
हार्ट व श्वास रोगियों के लिए खतरनाक
श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. केके पांडेय का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने के समय हार्ट और श्वास रोग के मरीज ज्यादा सावधानी बरते। साथ ही लोग प्रदूषण बढ़ने के दौरान आउटडोर एक्टिविटी को बंद कर दें। पहले से ही कोराना संक्रमण फैला हुआ है। ऐसे में प्रदूषण बढ़ेगा तो कोरोना मरीजों के लिए यह बहुत ही हानिकारक है। कोरोना व प्रदूषण दोनों की फेफड़ों को इफेक्ट करते हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरत है।