दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की आठ वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के उपचार में गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ की घोर लापरवाही सामने आई है। पीड़िता की मां शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसे लेकर अस्पताल पहुंची। पीड़िता पेट दर्द से कराह रही थी, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। आलम यह रहा कि भर्ती करने की जगह बच्ची को अस्पताल में चार घंटे तक बेंच पर ही बिठाए रखा। इसके बाद शाम चार बजे भर्ती किया गया।
2 of 5
सूरजपुर दुष्कर्म का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची से बुधवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मां ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर भेज दिया गया था। पूरी रात बिटिया घर पर दर्द से कराहती रही। दर्द बंद न होने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे इलाज के लिए दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे।
3 of 5
जिला अस्पताल, नोएडा
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के स्टाफ ने बच्ची को भर्ती नहीं किया। इलाज के लिए कहा तो एक से दूसरे स्थान पर टरकाते रहे। अस्पताल के स्टाफ के रवैये से दुखी मां बच्ची को लेकर अस्पताल में रखी बेंच पर ही बैठ गई।
4 of 5
जिला अस्पताल, नोएडा
- फोटो : अमर उजाला
मां बच्ची के उपचार के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बच्ची के अलावा उसके दो छोटे भाई-बहन दिनभर साथ रहे। शाम चार बजे मासूम को भर्ती किया गया।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में बच्ची से लापरवाही बरतने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
शाम चार बजे जिला अस्पताल में मैंने खुद बच्ची को भर्ती कराया था। उसे उपचार भी दिया गया है। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। फिर भी शिकायतों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. रेणु अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल