दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में एक और नया खुलास हुआ है। काजल के परिवार के आरोपों के बाद सनसनीखेज हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। परिजन का दावा है कि काजल के पति अंकुर चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ा था, जिसकी पूरी जानकारी काजल को थी। इसी राज के उजागर होने के डर ने काजल को उसके पति अंकुर ने मार डाला।
एक जानकारी यह भी सामने आई है कि नई दिल्ली के द्वारका मोड़ में फ्लैट खरीदने को लेकर दंपती में विवाद था। दंपती ने फ्लैट को 27 लाख रुपये लोन लेकर खरीदा था। जिसकी वह किस्त चुका रहे थे, लेकिन इस दौरान दोनों के अपने अपने परिवारों को आर्थिक मदद करने पर विवाद होता था।
2 of 9
कमांडो काजल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले अंकुर के अपने भाई के परीक्षा का फार्म भरने के पैसे देने को लेकर दंपती में विवाद हुआ था, जो हिंसक हो गया और अंकुर ने अपनी कमांडो पत्नी की डंबल मारकर हत्या कर दी। इस बीच काजल के परिजनों के आरोप ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
3 of 9
काजल और पति अंकुर
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अंकुर यूपी में पेपर लीक में शामिल था और इस बात की जानकारी काजल को थी। अंकुर को डर था कि उसका राज खुलने पर वह मुसीबत में फंस सकता है।
4 of 9
कमांडो काजल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अंकुर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उससे झगड़े के कारणों के बारे में पूछा गया। अंकुर ने बताया कि काजल उसके परिवार वालों के साथ नहीं रहना चाहती थी।
5 of 9
काजल और पति अंकुर
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका में 27 लाख रुपये का खरीदा था फ्लैट
उसकी जिद की वजह से उनलोगों ने द्वारका में 27 लाख रुपये कीमत का फ्लैट खरीदा। जिसका दोनों किस्त चुका रहे थे। इस बीच घटना से पहले उसने अपने भाई के परीक्षा फार्म के लिए कुछ पैसे दिए। जिसका काजल विरोध करने लगी, जबकि उसने अपनी शादी के समय दस लाख का कर्ज ले रखा था।