{"_id":"5d6e20408ebc3e01567efd08","slug":"delhi-old-man-killed-then-body-taken-in-refrigerator-and-composed-in-house-pit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बुजुर्ग की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे, नौकर ने फ्रिज को ही क्यों बनाया मौत का ताबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बुजुर्ग की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे, नौकर ने फ्रिज को ही क्यों बनाया मौत का ताबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में बुजुर्ग कृष्ण खोसला को फ्रिज में अगवा करने के मामले में पुलिस ने देर रात दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर मुख्य आरोपी किशन व टेंपो चालक प्रदीप शर्मा, दीपक यादव, सर्वेश, प्रभु दयाल को गिरफ्तार कर लिया। अब इस केस में सामने आ रहा है कि बुजुर्ग कृष्ण खोसला की पहले हत्या की गई थी और फिर उनके शव को फ्रिज में ले जाया गया था। आगे जानिए कि आरोपी, बुजुर्ग को फ्रिज में ही लेकर गए और फिर उनके शव के साथ क्या किया...
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घर से कृष्ण और फ्रिज के गायब होने की घटना ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया था। आखिर किशन को घर से कैश और जेवरात के अलावा फ्रिज ही क्यों ले जाने की जरूरत पड़ी। शुरुआत में पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पहले से साजिश रचकर किशन ने वारदात को अंजाम दिया हो। परिजनों का कहना है कि घर में रखा फ्रिज काफी बड़ा था। लेकिन जब आरोपी हिरासत में आए तो उन्होंने इसका राज खोला...
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में किशन ने खुलासा किया है कि बुजुर्ग की पत्नी को नशीला पदार्थ सूंघाकर घटना को अंजाम दिया। जब वह बेहोश हो गई तो बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए फ्रिज में शव को डाला और संगम विहार ले गए। माना जा रहा है कि ऐसा आरोपियों ने इसलिए किया ताकि किसी को शक न हो और न ही शव की बदबू आसपास फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
संगम विहार में कुछ दिन पूर्व किशन ने एक मकान किराए पर लिया था। उसके आंगन में शव गाड़ दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात शव बरामद करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की छानबीन चल रही है। उधर, घटना में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।