फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में निर्भया कांड 2.0: प्रमोद-शमसुल ने शुरू की हैवानियत...फिर आया था तीसरा, 11 अक्तूबर की रात का पूरा सच

Fri, 08 Nov 2024 12:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Nov 2024 12:51 AM IST
सार

एसआई शुुभम चौधरी ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार आरोपी प्रभु का ऑटो सीसीटीवी कैमरों में उस समय कैद हो गया। इसकी मदद से पुलिस तीनों आरोपियों तक पहुंच सकी। 

विज्ञापन
Delhi Nirbhaya like incident Accused Pramod and Shamsul had started brutality
दिल्ली में निर्भय केस-दो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में युवती के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात ने निर्भया कांड की डरा देने वाली यादें ताजा कर दी हैं। जांच में सामने आया है कि 11 अक्तूबर को शराब के आदी आरोपी प्रमोद उर्फ बाबू ने अपनी दुकान बंद की और शराब पीने लगा। उसने पास में बैठी एक लड़की को देखा। शारीरिक रूप से दिव्यांग शमसुल भी वहां आ गया। दोनों ने मिलकर लड़की को जबरन घसीटकर सुनसान इलाके में ले जाकर दरिंदगी की। इस दौरान वहां से ऑटो लेकर गुजर रहे ऑटो चालक आरोपी प्रभु महतो ने घटना को देखा और अपराध में शामिल हो गया। आरोपी प्रभु महतो ने फिर से लड़की को अपने ऑटो में जबरन बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

Delhi Nirbhaya like incident Accused Pramod and Shamsul had started brutality
आरोपी प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

150 से ज्यादा ऑटो का सत्यापन करने के बाद आरोपी हत्थे चढ़े
ओडिशा की युवती के साथ दरिंदगी करने वाले ऑटो चालक प्रभु महतो का ऑटो राजघाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस प्रभु महतो तक पहुंच गई। इसके बाद दो अन्य आरोपियों प्रमोद उर्फ बाबू व मोहम्मद शमसुल को पकड़ लिया। दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने 21 दिन में 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 150 से ज्यादा ऑटो का सत्यापन किया, इसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Delhi Nirbhaya like incident Accused Pramod and Shamsul had started brutality
प्रभु - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता का एम्स में चल रहा है इलाज
अमर उजाला में सराय काले खां में युवती के साथ दरिंदगी मामले में खुलासा छपने के बाद बृहस्पतिवार को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका एम्स में इलाज चल रहा है। एसीपी लाजपत नगर ऐश्वर्या सिंह की देखरेख में एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में एसआई शुभम चौधरी, एसआई दीप्ति चौधरी, एसआई जितेंद्र, एसआई राजबीर सिंह, एएसआई रूप सिंह व महिला सिपाही संगीता की टीम ने तीन आरोपियों प्रभु महतो, प्रमोद उर्फ बाबू और मोहम्मद शमसुल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Nirbhaya like incident Accused Pramod and Shamsul had started brutality
Delhi Gangrape - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि शुरू में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। घटना का स्थान व समय तक पता नहीं था। युवती भी कुछ बता नहीं पा रही थी। एसआई शुुभम चौधरी ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार आरोपी प्रभु का ऑटो सीसीटीवी कैमरों में उस समय कैद हो गया, जब वह दरिंदगी करने के बाद युवती को ऑटो से फेंककर भाग रहा था। 
 

विज्ञापन
Delhi Nirbhaya like incident Accused Pramod and Shamsul had started brutality
मोहम्मद शमशुल - फोटो : अमर उजाला

दो महीने पहले दिल्ली आया था
दो महीने पहले दिल्ली आए बिहार निवासी प्रभु महतो के सात बच्चे हैं। आरोपी प्रभु छठ पूजा की पूर्व संध्या पर दिल्ली छोड़कर बिहार जाने की योजना बना रहा था। गांव अमरतार, तहसील अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी प्रमोद उर्फ बाबू तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास चांद मोहम्मद की कबाड़ की दुकान पर काम करता है। इसका परिवार 20 साल पहले दिल्ली आ गया था। बिहार निवासी मोहम्मद शमसुल उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद खलील फुटपाथ पर रहता था। इसके एक बच्चा भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed