फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में फिर निर्भया कांड: 'एक ऑटो, तीन लोग... एक था विकलांग', पीड़िता ने सबसे पहले इस शख्स को बताई आपबीती

Thu, 07 Nov 2024 07:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Nov 2024 07:07 PM IST
सार

Delhi Rape Case Update: दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने 21 दिन में 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 150 से ज्यादा ऑटो का सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
Delhi Nirbhaya Group Misdeed Case victim first told her ordeal to this person
Delhi Rape Case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एक और निर्भया कांड सामने है, जिससे राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। जांच में सामने आया है कि पीड़िता इतनी सहमी हुई थी कि वह कुछ नहीं बता पा रही थी। महिला सिपाही संगीता को सोशल वर्कर बनाकर उसकी देखभाल के लिए रखा गया। साथ ही एक ओडिया मूल की महिला को नर्स के रूप में रखा। जब महिला सिपाही संगीता ने उसका विश्वास जीत लिया तो पीड़िता ने सिर्फ ये बताया कि एक अज्ञात ऑटो रिक्शा, तीन व्यक्ति और उनमें से एक शारीरिक रूप से विकलांग था। पीड़िता अपनी मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और घटना के आघात के कारण घटना के समय और स्थान के बारे में अन्य महत्वपूर्ण विवरण बताने में असमर्थ थी।

Delhi Nirbhaya Group Misdeed Case victim first told her ordeal to this person
इसी ऑटो में वारदात को दिया गया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

21 दिन में 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले 
ओडिशा की युवती के साथ दरिंदगी करने वाले ऑटो चालक प्रभु महतो का ऑटो राजघाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस प्रभु महतो तक पहुंच गई। इसके बाद दो अन्य आरोपियों प्रमोद उर्फ बाबू व मोहम्मद शमसुल को पकड़ लिया। दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने 21 दिन में 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 150 से ज्यादा ऑटो का सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

Delhi Nirbhaya Group Misdeed Case victim first told her ordeal to this person
मोहम्मद शमशुल - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता का चल रहा उपचार, ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अमर उजाला में सराय काले खां में युवती के साथ दरिंदगी मामले में खुलासा छपने के बाद बृहस्पतिवार दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी लाजपत नगर ऐश्वर्या सिंह की देखरेख में एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में एसआई शुभम चौधरी, एसआई दीप्ति चौधरी, एसआई जितेंद्र, एसआई राजबीर सिंह, एएसआई रूप सिंह व महिला सिपाही संगीता की टीम ने तीन आरोपियों प्रभु महतो, प्रमोद उर्फ बाबू और मोहम्मद शमसुल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Nirbhaya Group Misdeed Case victim first told her ordeal to this person
आरोपी प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि शुरू में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं थी। घटना का स्थान व समय तक पता नहीं था। युवती भी कुछ बता नहीं पा रही थी। एसआई शुभम चौधरी ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार आरोपी प्रभु का ऑटो सीसीटीवी कैमरों में उस समय कैद हो गया जब वह दरिंदगी करने के बाद युवती को ऑटो से फेंक कर भाग रहा था। 

विज्ञापन
Delhi Nirbhaya Group Misdeed Case victim first told her ordeal to this person
प्रभु - फोटो : अमर उजाला

वारदात में विकलांग भी शामिल था
11 अक्तूबर को शराब के आदी आरोपी प्रमोद उर्फ बाबू ने अपनी दुकान बंद की और शराब पीने लगा। उसने पास में बैठी एक लड़की को देखा। शारीरिक रूप से विकलांग शमसुल भी वहां आ गया। दोनों ने मिलकर लड़की को जबरन घसीटकर सुनसान इलाके में ले जाकर दरिंदगी की। इस दौरान वहां से ऑटो लेकर गुजर रहे ऑटो चालक-आरोपी प्रभु महतो ने घटना को देखा और अपराध में शामिल हो गया। आरोपी प्रभु महतो ने फिर से लड़की को अपने ऑटो में जबरन बैठाया और उसके साथ बलात्कार किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed