फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफ्फ... सर्दी का ये सितम: आज IMD का येलो अलर्ट, दिल्ली में छह डिग्री के करीब पहुंचा पारा; अभी और सताएगी ठंड

Thu, 02 Jan 2025 08:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 08:34 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर जारी है। राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।    

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update today imd issued yellow alert for fog in Delhi and cold will increase
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर का असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्दी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। बीते  बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर का असर देखने को मिला।   



मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
दिल्ली में मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि इस वक्त जम्मू और उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ है। आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पृथक बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान की भी संभावना है।


 

Delhi NCR Weather Update today imd issued yellow alert for fog in Delhi and cold will increase
दिल्ली में सर्दी का मौसम - फोटो : भूपिंदर सिंह

साल के पहले दिन ऐसा रहा दिल्ली का मौसम
ऐसे में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, कई इलाकों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

Delhi NCR Weather Update today imd issued yellow alert for fog in Delhi and cold will increase
दिल्ली में ठंड - फोटो : भूपिंदर सिंह

इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। उधर, पालम एयरपोर्ट में सुबह छह बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर रही। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update today imd issued yellow alert for fog in Delhi and cold will increase
अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : एएनआई

मौसम विभाग ने आज का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने आज घने से घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध व मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही, कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update today imd issued yellow alert for fog in Delhi and cold will increase
नए साल का पहला दिन - फोटो : भूपिंदर सिंह
नरेला में 6 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
बुधवार को हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से लेकर 97 फीसदी रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। नरेला इलाके में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम व पूसा में 7, रिज में 7.2 व लोधी रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
 
विजिबिलिटी की बात करें तो गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली के पालम में दृश्यता शून्य मीटर रही। इस दौरान बहुत घना कोहरा छाया रहा।  वहीं सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed