फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः अगले दो दिन तक आंधी के साथ हो सकती है बारिश, रविवार आते-आते फिर 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान

Tue, 25 Jun 2019 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jun 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather update slight rain and humidity in next two days till sunday mercury to soar heat
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश - फोटो : पीटीआई

दिल्ली- एनसीआर में रविवार को तापमान 40 के पार रहने के बाद सोमवार को ठंडी हवाओं ने पारे पर ब्रेक लगा दिया। दोपहर बाद सुहावने हुए मौसम के कारण तापमान रविवार के मुकाबले में पांच डिग्री गिर गया। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। वहीं रविवार आते-आते लोग गर्मी से एक बार फिर बेहाल हो सकते हैं। आगे पढ़िए कैसा रहेगा इस हफ्ते का तापमान और कब मिलेगी आपको गर्मी से राहत...

delhi ncr weather update slight rain and humidity in next two days till sunday mercury to soar heat
सुहाने मौसम में घूमते लोग - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ घने बादल के कारण न केवल मौसम सुहावना हो गया बल्कि तापमान भी लुढ़ककर 35.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं मंगलवार के लिए मौसम विभाग के अनुमान जताया है कि मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

delhi ncr weather update slight rain and humidity in next two days till sunday mercury to soar heat
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई

मालूम हो कि मौसम विभाग ने बीते सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने व मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr weather update slight rain and humidity in next two days till sunday mercury to soar heat
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि बीच-बीच में हल्की फुहारें भी पड़ीं। पालम इलाके में तापमान 38.6, आयानगर में 36.8, लोधी रोड में 35.7, व रिज में पारा 34.6 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने व मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
delhi ncr weather update slight rain and humidity in next two days till sunday mercury to soar heat
- फोटो : पीटीआई
पश्चिमी विक्षोभ का असर  बुधवार से दिखने लगेगा। हल्की बारिश होने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होने लगेगी। रविवार आते-आते तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। तीन से चार दिन आंशिक रुप से बादल छाए रहने व तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed