फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers in all Delhi district courts will be on strike on Monday.

कल हड़ताल पर रहेंगे वकील: दिल्ली की सभी जिला अदालतों में नहीं होगी पैरवी, जानें क्यों हो रहा विरोध

Sun, 20 Sep 2026 08:32 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 20 Sep 2026 08:32 PM IST
सार

जिला अदालतों के वकील सोमवार को कामकाज का बहिष्कार करेंगे। वकील न तो अदालतों में प्रत्यक्ष सुनवाई में शामिल होंगे और न ही ऑनलाइन पैरवी करेंगे।

विज्ञापन
Lawyers in all Delhi district courts will be on strike on Monday.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ट्रैफिक चालान के निपटारे के नए नियमों के विरोध में दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकील सोमवार को कामकाज का बहिष्कार करेंगे। वकील न तो अदालतों में प्रत्यक्ष सुनवाई में शामिल होंगे और न ही ऑनलाइन पैरवी करेंगे। सुबह 11:30 बजे सभी जिला अदालतों के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के महासचिव नरवीर डबास का कहना है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 167 में बदलाव और दिल्ली सरकार के नए चालान निपटारा नियम आम लोगों के हित में नहीं हैं। समिति के मुताबिक, चालान निपटाने का अधिकार न्यायिक मजिस्ट्रेट से हटाकर एसडीएम और अन्य विभागीय अधिकारियों को देना न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों का कहना है कि इससे अदालतों की भूमिका सीमित होगी और लोगों के निष्पक्ष न्याय पाने के अधिकार पर असर पड़ सकता है। समिति ने सरकार से नियमों पर पुनर्विचार की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि नियम वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed