फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारे ने जमाया खून, कोहरे ने लगाई आसमानी रफ्तार पर लगाम, देखें तस्वीरें

Fri, 20 Dec 2019 11:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Dec 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr wakes up with foggy weather on friday which affects many flights at igi mercury also dips
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। आज की सुबह जहां खून जमा देने वाली ठंड थी वहीं कोहरे ने सड़क के साथ ही आसमानी यातायात में भी बाधा डाली। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। जहां कोहरे से उड़ान और लैंडिंग में समस्या आई, वहीं क्रू मेंबर की संचालन सीमितताओं के चलते भी कई फ्लाइट्स प्रभावित रहीं। आगे जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम का हाल और कब हो सकती है बारिश...
delhi ncr wakes up with foggy weather on friday which affects many flights at igi mercury also dips
- फोटो : अमर उजाला

सीजन की सबसे ठंडी रही गुरुवार की सुबह, पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा, 21 दिसंबर को बारिश के आसार

दिल्ली की गुरुवार की सुबह इस मौसम में सबसे सर्द रही। तड़के का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में भी बुधवार की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अंदेशा है।

delhi ncr wakes up with foggy weather on friday which affects many flights at igi mercury also dips
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली में इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 5.2 पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया था। वहीं, दिल्ली पहुंच रही हवाओं की दिशा पश्चिमी हिमालय की तरफ से रही। इससे दिन के तापमान में बुधवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr wakes up with foggy weather on friday which affects many flights at igi mercury also dips
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के कोहरे से एक बार फिर वातावरण के निचले स्तर पर बादल छाया रहा। इससे दिन में धूप नहीं निकल सकी। इसका असर दिन के तापमान पर पड़ा। तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह इस मौसम में दूसरी बार सबसे निचले स्तर पर चला गया।

विज्ञापन
delhi ncr wakes up with foggy weather on friday which affects many flights at igi mercury also dips
दिल्ली की सड़कों पर धुंध - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, एक  रद्द

खराब मौसम व ऑपरेशनल समस्याओं के चलते गुरुवार को कोलकाता से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 854 को डायवर्ट कर लखनऊ में उतारा गया, वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5004 गुरुवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण निरस्त कर दिया गया। दर्जनों फ्लाइटें देरी की शिकार हुईं। ऐसे ही जम्मू कश्मीर में भी मौसम की वजह से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 576 एक घंटे की देरी से उड़ान भर पाई। इंडिगो का 6ई-306 अमौसी से करीब आधे घंटे की देरी, एयर इंडिया का एआई-991 भी अमौसी से 52 मिनट की देरी से रवाना हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed