फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi NCR Traffic Update: बारिश के बाद थमी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार, कई सड़कें जाम, घंटों से फंसे लोग

Tue, 27 Jul 2021 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jul 2021 11:43 AM IST
सार

क्षिण दिल्ली से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर भी भारी जाम लग गया है। जाम के चलते दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोग घंटेभर से जाम में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi Weather: After Heavy Rain in Delhi NCR Today, Waterlogging in Many Areas Faces Huge Traffic Jam
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : शुभम बंसल

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह हुई तेज बारिश के बाद अब सड़कों पर जाम लग गया है। कई इलाकों में जलजमाव के कारण गाड़ियों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। दक्षिण दिल्ली से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर भी भारी जाम लग गया है। जाम के चलते दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोग घंटेभर से जाम में फंसे हुए हैं। आगे तस्वीरों में देखें दिल्ली की सड़कों का हाल....



बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं बारिश नहीं होने के कारण दिनभर उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मंगलवार को भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर राजधानी में तड़के बारिश हुई।
 

Delhi Weather: After Heavy Rain in Delhi NCR Today, Waterlogging in Many Areas Faces Huge Traffic Jam
delhi traffic - फोटो : शुभम बंसल
मंगलवार सुबह से ही दिल्ली बॉर्डर पर जाम लगा हुआ है। धौला कुआं से दिल्ली बॉर्डर तक दिल्ली सीमा में जाम के कारण एक्सप्रेस वे पर भी असर है।
Delhi Weather: After Heavy Rain in Delhi NCR Today, Waterlogging in Many Areas Faces Huge Traffic Jam
delhi traffic - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे पहले सावन के पहले सोमवार को बारिश न होने से लोगों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा था। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन मंगलवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि उसके बाद लगे जाम से लोग हलकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Weather: After Heavy Rain in Delhi NCR Today, Waterlogging in Many Areas Faces Huge Traffic Jam
delhi traffic - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के अलकनंदा इलाके में पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानी।
विज्ञापन
Delhi Weather: After Heavy Rain in Delhi NCR Today, Waterlogging in Many Areas Faces Huge Traffic Jam
delhi traffic - फोटो : शुभम बंसल
कश्मीरी गेट, यमुना ब्रिज के पास सर्विस रोड पर हुए जलभराव में बंद हुए ऑटो को निकालता चालक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed