Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air in Delhi turns even more toxic ahead of Diwali; AQI crosses 400 in 24 areas

सांसों का संकट: दिल्ली में दिवाली से पहले हवा हुई और जहरीली, 24 इलाकों में एक्यूआई 400 पार; पंजाबी बाग में 453

Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
सार

दिल्ली के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जबकि 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई।

विज्ञापन
Air in Delhi turns even more toxic ahead of Diwali; AQI crosses 400 in 24 areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार को राजधानी के 24 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। कई इलाकों में एक्यूआई 440 के पार दर्ज हुआ। पंजाबी बाग दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 453 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 447, रोहिणी में 444 और डीटीयू में 443 एक्यूआई दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जबकि 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। यानी राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ी। लगातार बिगड़ते हालात ने एक बार फिर दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को उजागर कर दिया है। 
विज्ञापन


सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, आरके पुरम में एक्यूआई 441, मुंडका में 437 और नॉर्थ कैंपस में 430 दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 428, बवाना और सोनिया विहार में 426, अलीपुर में 425 और द्वारका सेक्टर-8 में 424 एक्यूआई रहा। वहीं, नरेला और सिरी फोर्ट में 423 तथा ओखला फेज-2 में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 419, एनएसयूटी जाफरपुर में 416, आईटीओ और जेएलएन स्टेडियम में 412, जेएनयू और पूसा में 408, बुराड़ी क्रॉसिंग में 406, मंदिर मार्ग में 405 और चांदनी चौक में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में गंभीर श्रेणी की मार
दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से साफ हवा की उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

एक्यूआई का पैमाना

  • 0-50 : अच्छा
  • 51-100 : संतोषजनक
  • 101-200 : मध्यम
  • 201-300 : खराब
  • 301-400 : बेहद खराब
  • 401-500 : गंभीर

दिवाली की रोशनी के बीच सांसों पर संकट, बच्चों-बुजुर्गों के लिए बढ़ेगा खतरा
दिवाली पर घर रोशनी से जगमग होंगे, बाजारों में रौनक होगी और खुशियां बांटी जाएंगी। लेकिन इस त्योहार के बीच राजधानी की जहरीली हवा लोगों की सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। पहले से ही खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण दिवाली पर पटाखों के धुएं के कारण और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस, दिल या दूसरी बीमारियों से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्वामी दयानंद अस्पताल के श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्लैडबिन त्यागी का कहना है कि पटाखों से निकलने वाला धुआं और जहरीले कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर फेफड़ों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, पहले से दिल की बीमारी से परेशान लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। बच्चों में खांसी, एलर्जी और सांस संबंधी शिकायतें सामने आ सकती हैं।



प्रदूषण का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं
डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषण का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता। किसी को आंखों में जलन और गले में खराश हो सकती है तो किसी को सांस फूलने और सीने में जकड़न की परेशानी हो सकती है। पहले से बीमार लोगों में लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ने का इंतजार करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उनका कहना है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस दौरान सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए पटाखों के धुएं से दूरी बनाकर और जरूरी सावधानियां अपनाकर ही त्योहार मनाना बेहतर है।

डॉक्टरों की सलाह, इन बातों का रखें ध्यान

  • दिवाली के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को पटाखों के धुएं से दूर रखें
  • प्रदूषण ज्यादा होने पर सुबह और शाम खुले में टहलने या दौड़ने से बचें
  • बाहर निकलना जरूरी हो तो अच्छी फिटिंग वाला एन95 मास्क पहनें
  • अस्थमा और सांस के मरीज अपनी दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से लेते रहें
  • घर के अंदर धुआं आने पर खिड़की-दरवाजे बंद रखें और धुएं से बचने की व्यवस्था करें
  • पटाखे जलाने वाली जगह पर बच्चों और बुजुर्गों को खड़ा न होने दें
  • आंखों में जलन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें
  • लक्षणों को सामान्य समझकर न करें अनदेखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed