फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनटों की आंधी-बारिश से हाहाकार: दिल्ली-एनसीआर में पेड़ और खंभे गिरे, रैपिड रेल की शेड उड़ी, देखें तस्वीरें

Sat, 17 May 2025 05:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 May 2025 05:14 PM IST
सार

दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों में शनिवार दोपहर तेज हवा से साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बीते शुक्रवार को भी मिनटों की बारिश में कई जगह भारी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
delhi ncr rain huge loss due to storm and shed of Rapid Rail Metro Ashok Nagar station see photos
दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार दोपहर को मौसम पूरी तरह से बदल गया। आसमान में अचानक से काले बादल छा गए। जिससे साथ तेज गर्म हवाएं चलने लगी। मिनटों की आंधी और बारिश से कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है।

delhi ncr rain huge loss due to storm and shed of Rapid Rail Metro Ashok Nagar station see photos
नोएडा गोल्फ कोर्स रोडपर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

आज तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सावधानी के तौर पर न्यू अशोक नगर स्टेशन पर परिचालन तत्काल रोक दिया गया है। घटना के संबंध में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच की जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुधार कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। न्यू अशोक नगर स्टेशन पर सेवाएं अगले निर्देश तक बंद रहेंगी। वहीं नोएडा में भारी बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ और खंभा गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। सड़कों पर जाम लग गया। 
 

delhi ncr rain huge loss due to storm and shed of Rapid Rail Metro Ashok Nagar station see photos
रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन की शेड क्षतिग्रस्त - फोटो : एएनआई

नोएडा में शनिवार को दोपहर के समय नोएडा और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से परेशान लोग जैसे ही राहत की उम्मीद छोड़ने लगे, दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और माहौल खुशनुमा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr rain huge loss due to storm and shed of Rapid Rail Metro Ashok Nagar station see photos
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। सड़कों पर चल रहे लोग़ और बाजारों में खरीदारी कर रहे नागरिक अचानक हुई बारिश से बचने के लिए बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन और दुकानों के शेड के नीचे खड़े हो गए। शनिवार को दिल्ली में जहां सुबह से दोपहर तक तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। वहीं दोपहर बाद बारिश हुई। लेकिन उसने और भी उमस बड़ाई। लेकिन कुछ लोग इस बदले हुए मौसम का आनंद लेते भी देखें और तो कुछ बचाव करते। 

विज्ञापन
delhi ncr rain huge loss due to storm and shed of Rapid Rail Metro Ashok Nagar station see photos
नोएडा में बारिश ने लगाया जाम - फोटो : लाल सिंह
हालांकि, कई लोग बारिश का आनंद लेते हुए सड़कों पर नजर आए। बच्चे भी पानी में खेलते देखे गए। शनिवार की सुबह से ही तेज धूप और दोपहर बाद आए मौसम के बदलाव ने न सिर्फ लोगों को राहत दी, बल्कि गर्मी से झुलस रहे पेड़-पौधों और वातावरण को भी तरोताजा कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed