{"_id":"6af8773fc2a5c1ed6c0454d3","slug":"a-new-underground-reservoir-will-be-built-in-shahdara-at-a-cost-of-rs-1560-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3241-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शाहदरा में 15.60 करोड़ रुपये से बनेगा नया भूमिगत जलाशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शाहदरा में 15.60 करोड़ रुपये से बनेगा नया भूमिगत जलाशय
विज्ञापन
जीटी रोड पर 0.72 एमजी क्षमता के यूजीआर का होगा निर्माण, बूस्टर पंपिंग स्टेशन और नई फीडर लाइनें भी बिछेंगी, रोहतास नगर की तीन लाख आबादी को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15.60 करोड़ रुपये की लागत से नया भूमिगत जलाशय (यूजीआर) बनाया जाएगा। जीटी रोड स्थित मौजूदा जलाशय परिसर में 0.72 मिलियन गैलन (करीब 32.70 लाख लीटर) क्षमता के इस जलाशय का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बूस्टर पंपिंग स्टेशन और नई फीडर पाइपलाइनें भी विकसित होंगी। इस परियोजना से रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी को बेहतर पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
जीटी रोड पर पहले से 1.03 मिलियन गैलन क्षमता का भूमिगत जलाशय मौजूद है। यह भागीरथी जल शोधन संयंत्र से जुड़ा हुआ है और इसके माध्यम से मानसरोवर पार्क, श्रीराम नगर, कबूल नगर, पूर्वी रोहतास नगर और पुरानी शाहदरा सहित आसपास की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति की जाती है। अब इसी परिसर में नया जलाशय बनने से क्षेत्र में पानी के भंडारण की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
मौजूदा क्षमता में 70 फीसदी की बढ़ोतरी
नया जलाशय बनने के बाद परिसर में कुल भंडारण क्षमता 1.03 एमजी से बढ़कर 1.75 मिलियन गैलन हो जाएगी। यानी मौजूदा क्षमता में करीब 70 फीसदी का इजाफा होगा। नए जलाशय में एक बार में लगभग 32.70 लाख लीटर पानी संग्रहित किया जा सकेगा। इससे पानी की मांग के अनुरूप भंडारण और आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।
विज्ञापन
पंपिंग स्टेशन और पाइपलाइन नेटवर्क भी होगा मजबूत
परियोजना के तहत जलाशय के अलावा बूस्टर पंपिंग स्टेशन और नई फीडर लाइनें भी विकसित की जाएंगी। इससे संग्रहित पानी को विभिन्न कॉलोनियों तक पहुंचाने की व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। भंडारण और वितरण से जुड़ी सुविधाओं का एक साथ विस्तार होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
तीन लाख लोगों को मिलेगा लाभ
रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी को इस परियोजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर मानसरोवर पार्क, श्रीराम नगर, कबूल नगर, पूर्वी रोहतास नगर और पुरानी शाहदरा की कॉलोनियों में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
-- --
रोहतास नगर के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र में पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए नए भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की योजना को आगे बढ़ाया गया है। इससे पानी के भंडारण और वितरण की क्षमता मजबूत होगी। निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने के साथ मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि इसका लाभ अधिक से अधिक कॉलोनियों तक पहुंचे।
- जितेंद्र महाजन, विधायक, रोहतास नगर