{"_id":"6af87a88486299a6870b905f","slug":"a-special-train-will-run-between-gorakhpur-and-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-163334-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
- 17 नवंबर को गोरखपुर से और 18 नवंबर को दिल्ली से होगा ट्रेन का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने गोरखपुर और दिल्ली के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इससे उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने और यहां से वापस घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05113 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 17 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05114 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 18 नवंबर को दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलेगी और रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। त्योहार के दौरान अतिरिक्त ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।