फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Pollution: आज से और खराब होगी हवा, फरीदाबाद की वायु रही सबसे जहरीली, दिल्ली का एक्यूआई 262

Sat, 22 Oct 2022 07:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR air get worse from Saturday Faridabad air is the most toxic
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : istock

मौसम के बदलाव के बीच एनसीआर की रेड जोन में एंट्री हो गई है। फरीदाबाद की हवा 312 एक्यूआई के साथ बेहद खराब दर्ज की गई है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शनिवार से दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ने लगेगी। अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी। ऐसे में दिवाली के अगले दिन हवा और दमघोंटू साबित हो सकती है। सफर के अनुसार आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया। 

Delhi-NCR air get worse from Saturday Faridabad air is the most toxic
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : istock

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली की हवा 262 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 47 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 228 व पीएम 2.5 का स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है।

Delhi-NCR air get worse from Saturday Faridabad air is the most toxic
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

जलने लगी है पराली, बढ़ेगी परेशानी
सफर इंडिया के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाई जा रही है। वहीं, पराली जलने पर नजर रखने वाली एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी पराली जलना शुरू हो गई है। हालांकि, अभी प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी न के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है। वहीं, दिवाली के मौके पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के बाद पराली जलने की घटनाएं भी बढ़ सकती है। साथ ही पारा लुढ़कने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR air get worse from Saturday Faridabad air is the most toxic
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala

दिशा बदलने के साथ हवा की रफ्तार में आएगी कमी
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी रही है। वहीं, शनिवार से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर हो जाएगी। साथ ही हवा की रफ्तार भी कम हो जाएगी। हवा की दिशा बदलने से प्रदूषक तत्व हवा के साथ दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण भी हवा को और दमघोंटू बनाएगा। बीते 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट का स्तर दो हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 6800 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। शनिवार तक मिक्सिंग हाइट का स्तर 2450 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 10 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है। सफर इंडिया का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Delhi-NCR air get worse from Saturday Faridabad air is the most toxic
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 262
फरीदाबाद-312
गाजियाबाद- 300
ग्रेटर नोएडा- 246
गुरुग्राम- 242
नोएडा- 258
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed