दिल्ली कैंट में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के चारों आरोपियों के इलाके में घटना के पांच दिन बाद भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी समेत स्थानीय दुकानदार भी आरोपियों के बारे में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। नाम पूछने पर आरोपियों की थोड़ी जानकारी देने के बाद वह उनके घर की तरफ इशारा कर देते हैं। वहीं, घर तक पहुंचने पर परिवार के सदस्य किसी आगंतुक को देखकर बड़ी बेरूखी से घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं। शुक्रवार दिनभर आरोपियों के मोहल्ले में यही नजारा देखने को मिला। चारों आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। नौ वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें श्मशान का पुजारी राधेश्याम, सलीम, कुलदीप और लक्ष्मीनारायण है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पंडित राधेश्याम का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराने का पुस्तैनी पेशा है। आगे पढ़ें पूरी स्टोरी और देखें तस्वीरें...
दिल्ली में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या: आरोपियों के इलाके में पसरा सन्नाटा, पड़ोसियों ने भी साधी चुप्पी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:01 AM IST
सार
-सागरपुर स्थित अपने मकान में पुजारी सपरिवार रहता था, श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराना पुस्तैनी पेशा
-पुजारी के साथ तीन आरोपियों की है पुरानी दोस्ती, हर दिन घंटों श्मशान घाट पर गुजारते थे वक्त
-घटना के वक्त चारों मौके पर थे मौजूद, पीड़ित परिवार ने धमकाकर अंतिम संस्कार कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन