{"_id":"6374406c2d5a8a75d4689f9a","slug":"delhi-murder-case-minor-killed-father-for-beating-mother-and-sister-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का खौफनाक कदम: मां और बहन की पिटाई करता था बाप...बेटे ने ऐसे छीनी जिंदगी, प्लान से पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का खौफनाक कदम: मां और बहन की पिटाई करता था बाप...बेटे ने ऐसे छीनी जिंदगी, प्लान से पुलिस भी चौंकी
Wed, 16 Nov 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
फाइल फोटो
आरोपी मकान मालिक की पहचान शकूरपुर निवासी जितेश गुप्ता और दो हमलावरों की पहचान आदित्य और नितिन के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग की उम्र 17 साल है। सोमवार सुबह 11.55 बजे पुलिस सुभाष प्लेस इलाके में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है।
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
50 साल के मृतक मूलत: चमौली उत्तराखंड के रहने वाले थे और सेना के सेवानिवृत जवान थे। मौके पर मौजूद जवान की पत्नी ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे। तीन दिन पहले घरेलू कलह व मारपीट करने पर वह अपने बच्चों के साथ पति को छोड़कर देवर के घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुबह दस बजे वापस घर पहुंचने पर पति को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें लोगों ने बताया कि तीन दिन से मृतक अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जिले की स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। घर के बाहर निकलने वाले गेट के कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रविवार रात साढ़े 11 बजे दो संदिग्धों को मृतक के घर से बाहर निकलते देखा गया।