फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Mundka Fire: सगाई की अंगूठी से हुई दृष्टि की पहचान, नवंबर में होनी थी शादी, अमन का घर बसने से पहले ही उजड़ा

Sun, 15 May 2022 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 May 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire girl identified with engagement ring To be married in November
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके की इमारत में शुक्रवार शाम को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को दूसरी मंजिल से शवों के कुछ अवशेष बरामद हुए। इस आधार पर माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। शनिवार को 27 मृतकों में से 9 लोगों की पहचान हो गई। जबकि बाकी की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लिये जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद कुल 31 लोगों के गायब होने की खबर मिली है। इसी आधार पर मृतकों की संख्या बढ़ने की बात की जा रही है। आग में 12 लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं। वहीं, मुंडका इलाके की घटना ने कई अपनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया है। वहीं, कई परिजन अभी भी अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।
Delhi Mundka Fire girl identified with engagement ring To be married in November
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन - फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिनकी शादी पांच महीने बाद होने वाली थी, लेकिन अनहोनी ने मंगेतर को बंधन में बंधने से पहले ही अलग कर दिया। अमन और दृष्टि की बीते वर्ष मार्च में सगाई हुई थी और इस साल नवंबर में शादी होने वाली थी। 

Delhi Mundka Fire girl identified with engagement ring To be married in November
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन - फोटो : अमर उजाला
दृष्टि बीते दो साल से इमारत में काम कर रही थी और अमन लुधियाना में मोबाइल की दुकान पर काम करता है। 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई दृष्टि शुरुआत से ही परिवार की जिम्मेदारी को लेकर सजग थी। यही वजह है कि पिता का साया उठने के बाद दो भाइयों के साथ घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए काम करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire girl identified with engagement ring To be married in November
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन - फोटो : अमर उजाला
अमन के परिजनों ने बताया कि शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि अमन का घर बसने से पहले ही उजड़ जाएगा। परिजनों ने बताया कि शव बुरी तरह जल गया था, इस वजह से पहचान में नहीं आ रहे था। 

विज्ञापन
Delhi Mundka Fire girl identified with engagement ring To be married in November
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन - फोटो : अमर उजाला
दृष्टि के हाथ में पहनी हुई अंगूठी और सफेद पैंट से मृतक की पहचान हो सकी। घटना के बाद से अमन का रो-रोकर बुरा हाल है, वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि आग ने दृष्टि को उनसे छीन लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed