फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा, नाबालिग कार ड्राइवर ने ली थी दो बहनों की जान, पीड़ित पिता बोले- मेरी बेटियां...

Wed, 14 Oct 2020 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi Model town hit and run case minor driver sent to correction home deceased girl
model town hit and run case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

मॉडल टाउन इलाके में हिट एंड रन के मामले में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे तीन मासूमों समेत चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो मासूम बहनों की मौत हो गई और बहनों का छोटा भाई और एक पड़ोसी बुरी तरह जख्मी हैं। अब इस केस में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और यह खुलासा हुआ है कि आरोपी नाबालिग है। वह 17 साल का है और उसे सुधार गृह में भेज दिया गया है। यह बात सामने आने पर कि आरोपी नाबालिग है, मृतक बच्चियों के पिता ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की है। आगे पढ़ें उन्होंने नाबालिग आरोपी के लिए किस तरह की सजा की मांग की है और क्या कहा है....

Delhi Model town hit and run case minor driver sent to correction home deceased girl
model town hit and run case - फोटो : अमर उजाला

मरने वाली बच्चियों की उम्र पांच और आठ साल थी। बच्चियों की मौत और बेटे के अस्पताल में होने से पूरा परिवार सदमे में है। आरोपी पर आक्रोशित पिता का कहना है कि अगर वह नाबालिग है तो कार क्यों चला रहा था। मेरी बेटियां उसकी वजह से मरी हैं। अगर वह 17 साल का है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसे सजा नहीं मिलनी चाहिए। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Delhi Model town hit and run case minor driver sent to correction home deceased girl
model town hit and run case - फोटो : अमर उजाला
बच्चियों के पिता जसपाल ने ये भी कहा कि, भगवान ने मुझे तीन बच्चे दिए, अब दो दुनिया से जा चुके हैं और एक की हालत गंभीर है। मेरा पूरा परिवार मेरे साथ था, मेरे बच्चे सिर्फ सड़क पार करने गए और ये हादसा हो गया। अगर मैं उन्हें रोक लेता तो आज वो मेरे साथ होते। कार बहुत तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Model town hit and run case minor driver sent to correction home deceased girl
model town hit and run case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि संतनगर बुराड़ी निवासी जसपाल, पत्नी श्वेता, दादा-दादी और मिलाप सिंह के साथ गुरुद्वारा नानक प्याऊ की तरफ आया था। उसे अपनी दवा लेनी थी। घर से निकलने के दौरान बच्चे भी जिद करने लगे तो सभी को कार में बिठा लिया था। वह गुरुद्वारा के सामने कार में सीएनजी भरवा रहा था। तभी तीनों बच्चे आईसक्रीम खाने की जिद करने लगे। मिलाप बच्चों को लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आजादपुर से प्रताप विहार जाने वाली सड़क पर एक नीले रंग की कार तेज रफ्तार से आई और चारों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Delhi Model town hit and run case minor driver sent to correction home deceased girl
model town hit and run case - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले और गुरुद्वारा में मौजूद लोगों ने घायलों को पास के पेंटामिन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बच्चियों को एम्स ट्रॉमा और अन्य दो को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed