फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे अरसे बाद चार घंटे तक चली दिल्ली मेट्रो, 7500 यात्रियों ने किया सफर, लग रहा अधिक समय

Mon, 07 Sep 2020 04:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Sep 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
delhi metro resume service after 5 months 7500 passengers board in first 4 hours services delay by at least 20 minutes
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में सोमवार से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू होने के बाद यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई, लेकिन कई यात्रियों ने कहा कि स्टेशनों के अधिकतर प्रवेश-निकास द्वार बंद होने से यात्रा में देरी और असुविधा हुई। डीएमआरसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, आज से दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन और रेपिड मेट्रो की सेवाएं शुरू हुई हैं। शुरुआती चार घंटे(सुबह सात बजे से 11 बजे तक) के संचालन में सेवाएं सामान्य रहीं और इस दौरान 7500 यात्रियों ने यात्रा की। आगे पढ़ें मेट्रो के स्टाफ और आम लोगों के अनुभव....

delhi metro resume service after 5 months 7500 passengers board in first 4 hours services delay by at least 20 minutes
delhi metro - फोटो : पीटीआई

दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी ने बताया कि उसे जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के चालू प्रवेश द्वार पर पहुंचने में अधिक समय लगा क्योंकि अन्य द्वार बंद थे। उन्होंने कहा, 'मेरे घर के नजदीक जो द्वार है, वह बंद है। लिहाजा मुझे गेट नंबर पांच पर जाने में 10 मिनट अधिक समय लगा।' हालांकि उन्होंने कहा कि मेट्रो परिसर में प्रवेश से लेकर यात्रा करने और गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

delhi metro resume service after 5 months 7500 passengers board in first 4 hours services delay by at least 20 minutes
delhi metro - फोटो : पीटीआई

हुडा सिटी सेंटर से केन्द्रीय सचिवालय तक यात्रा करने वाली ज्योत्सना सिंह (28) ने कहा कि आमतौर पर वह द्वार संख्या-1 से निकलती हैं जो खुला रहता था, लेकिन आज बंद है। उन्होंने कहा, 'मुझे वापस लौटकर गेट नंबर तीन से बाहर निकलना पड़ा, जिसमें 5-7 मिनट फालतू लग गए। मैं हालात के मद्देनजर इतनी देरी के लिए पहले से तैयार थी।' शास्त्री भवन में काम करने वाली सिंह ने कहा मेट्रो में उनके केवल 50 रुपये खर्च हुए, जबकि कैब से यात्रा करने में 350 से 400 रुपये लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi metro resume service after 5 months 7500 passengers board in first 4 hours services delay by at least 20 minutes
delhi metro - फोटो : पीटीआई

जोर बाग से पटेल चौक तक की यात्रा करने वाले सौरभ रॉय ने कहा कि उन्होंने लोधी गार्डन के निकट गेट नंबर एक से स्टेशन में प्रवेश किया था। रॉय ने कहा, 'मेट्रो में 11 मिनट का सफर था, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने में ही मुझे 15 मिनट लग गए। जो लोग इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, वे मेट्रो के बजाय निजी वाहनों को तरजीह देंगे।'

विज्ञापन
delhi metro resume service after 5 months 7500 passengers board in first 4 hours services delay by at least 20 minutes
delhi metro - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में सोमवार से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं। समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन पर सबसे पहले सुबह सात बजे सेवाएं शुरू की गईं। ट्रेनें दो चरणों में सुबह 7 से 11 और शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed