फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच महीने बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में दौड़ी मेट्रो, यात्रियों से ज्यादा दिखे सुरक्षाकर्मी, तस्वीरें दिखाती हैं कोरोना का डर

Mon, 07 Sep 2020 10:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro resume after 5 months more security personnel than common passengers see photos
delhi metro - फोटो : शुभम बंसल

पांच महीने से भी ज्यादा समय बाद आज से देश की कई मेट्रो सेवाओं के साथ ही दिल्ली मेट्रो भी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद नियम और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मेट्रो सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। लॉकडाउन जैसे-जैसे खत्म होना शुरू हुआ वैसे-वैसे लोगों को मेट्रो की कमी खल रही थी। लोगों को काफी इंतजार था कि मेट्रो चल जाए लेकिन आज जब मेट्रो चली तो यात्रियों की कम संख्या दिखाई दी।  यह साफ दिखाता है कि लोगों में अभी भी कोरोना का डर है। पहले दिन यात्रियों से ज्यादा मेट्रो में सुरक्षाकर्मी दिखाई दिए। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें इसकी क्या वजह है...

Delhi Metro resume after 5 months more security personnel than common passengers see photos
delhi metro - फोटो : शुभम बंसल

आज दिल्ली मेट्रो सिर्फ येलो लाइन पर चली वह भी सिर्फ सुबह 11 बजे तक। दिल्ली मेट्रो आज और कल सिर्फ येलो लाइन पर ही चलेगी उसके बाद क्रमवार एक-एक लाइन खुलती जाएगी और 12 सितंबर तक सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी। आज जब मेट्रो का नया सफर शुरू हुआ तो अमर उजाला के संवादाताओं ने भी इसकी सवारी की और लोगों से उनके अनुभव के बारे में बात की। इस दौरान देखा गया कि लोग कोरोना को लेकर काफी जागरूक हैं और उनका कहना है कि आने वाले समय में मेट्रो फिर से न रुके इसके लिए हम नागरिकों को ही जागरूक होना पड़ेगा।  

Delhi Metro resume after 5 months more security personnel than common passengers see photos
delhi metro - फोटो : शुभम बंसल
बात अगर कम यात्रियों और ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की करें तो हमारे संवादाता ने जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मियों के लिए पहले भी मेट्रो चल रही थी। यही वजह है कि सुरक्षाकर्मी मेट्रो में सुबह-सुबह ज्यादा तादाद में दिखे और सामान्य यात्री कम। हालांकि 9.30 से 10 बजे के बाद यह स्थिति बदल गई और अमूमन हर कोच सामान्य तौर पर भरी रही। 9.30 बजे से पहले के समय में हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली जाने वाली मेट्रो में तो काफी कम लोग यात्रा करते देखे गए लेकिन समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो में यात्रियों की तादाद अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro resume after 5 months more security personnel than common passengers see photos
delhi metro - फोटो : शुभम बंसल
यात्रियों के कम होने की एक वजह यह भी है कि आज पहला दिन है और कई तरह के नियम से लोगों को सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगेगा। कई लोग टोकन की सुविधा न होने की वजह से भी यात्रा नहीं कर रहे। वहीं लोगों को मेट्रो यात्रा से कोरोना फैलने का भी डर कहीं न कहीं है, हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे दिन बीतेंगे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
Delhi Metro resume after 5 months more security personnel than common passengers see photos
delhi metro - फोटो : सुदर्शन झा
इसी तरह गुरुग्राम में रेपिड मेट्रो में भी सवारियों की संख्या काफी कम दिखी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed