फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो का सबसे हाईटेक रूट शिव विहार से त्रिलोकपुरी, तस्वीरें देख कहोगे 'वाह क्या बात है'

Tue, 30 Oct 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi metro pink line: Delhi Metro High Tech route from Shiv Vihar to Trilokpuri
pink metro - फोटो : अमर उजाला
पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 17.8 किमी लंबे इस सेक्शन पर सभी मेट्रो स्टेशन ऊपरी हैं और अब तक के सबसे ज्यादा तीव्र मोड़ इस लाइन पर बने हैं। इसके कारण ट्रैक पर चलती मेट्रो से बाहर देखने पर सांप-सीढ़ी जैसा नजारा देखने को मिलेगा। कल से यानी बुधवार से इस रूट पर मेट्रो दौड़नी हो जाएगी। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए यह सेक्शन दिवाली का तोहफा साबित होगा।  

(सभी फोटो: कुमार संजय)
 

तीन लूप में चलेगी मेट्रो, लोग हो सकते हैं परेशान    

Delhi metro pink line: Delhi Metro High Tech route from Shiv Vihar to Trilokpuri
pink line shiv vihar-trilokpuri - फोटो : फोटो: कुमार संजय
 इस सेक्शन पर अगर यात्रियों को शिव विहार से त्रिलोकपुरी जाना है तो पहले शिव विहार से मौजपुर पहुंचना होगा और फिर दूसरी मेट्रो पकड़नी होगी। इसके बाद आगे जाने पर यात्रियों को आईपी एक्सटेंशन से मेट्रो बदलकर त्रिलोकपुरी पहुंचना होगा। डीएमआरसी के मुताबिक शिव विहार-मौजपुर सेक्शन पर मेट्रो शटल की तरह काम करेगी। वहीं, आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी जाने के लिए मेट्रो का संचालन सिंगल लाइन पर होगा। आईपी एक्सटेंशन पहुंचने वाली हर तीसरी मेट्रो त्रिलोकपुरी जाएगी और फिर वहां से वही ट्रेन लौटेगी। यात्रियों को इस सेक्शन पर मेट्रो बदलने के फेर में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।    

सेक्शन के मोड़ बने चुनौती  

Delhi metro pink line: Delhi Metro High Tech route from Shiv Vihar to Trilokpuri
pink line shiv vihar-trilokpuri - फोटो : फोटो: कुमार संजय
17.8 किमी लंबे इस सेक्शन पर 10 तीव्र मोड़ हैं। डीएमआरसी के मुताबिक निर्माण मानदंडों के आधार पर 300 मीटर की दायर से छोटे दायरे में बनाए जाने वाले मोड़ तीव्र मोड़ कहलाते हैं। इस सेक्शन पर आवास क्षेत्रों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इन मोड़ों को बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi metro pink line: Delhi Metro High Tech route from Shiv Vihar to Trilokpuri
pink line shiv vihar-trilokpuri - फोटो : फोटो: कुमार संजय
इनमें आईपी एक्सटेंशन पर जॉगर्स पार्क पर 223 मीटर, डीटीआई नाला क्रॉसिंग पर 202 मीटर, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में 252 मीटर, आनंद विहार क्रॉसिंग ईडीएम मॉल पर 200 मीटर,आनंद विहार रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग पर 308 मीटर, कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के निकट 302 मीटर, महाराजा सूरजमल मार्ग पर 200 मीटर, स्वामी दयानंद मार्ग पर 235 मीटर, वेलकम पर 252 मीटर और सीलमपुर कॉर्नर पर 235 मीटर के तीव्र मोड़ हैं।   
विज्ञापन
Delhi metro pink line: Delhi Metro High Tech route from Shiv Vihar to Trilokpuri
pink line shiv vihar-trilokpuri - फोटो : फोटो: कुमार संजय
दिल्ली का दूसरा ऊंचा स्टेशन कड़कड़डूमा
इस सेक्शन पर बना कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन दिल्ली का दूसरा सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन है, जिसकी ऊंचाई 21 मीटर है। धौला कुंआ मेट्रो स्टेशन पहले स्थान पर है। सेक्शन के खुलने से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 229 मेट्रो स्टेशनों के साथ 314 किमी हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed