दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन रविवार को आम लोगों के लिए खोल दी गई। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेट्रो भवन से हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
5.17 किलोमीटर लंबे बनी इस लाइन पर दिल्ली गेट, जमा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट जैसे चार स्टेशन हैं। हेरिटेज लाइन खुलने के बाद यात्री फरीदाबाद से सीधे कश्मीरी गेट तक जा सकेंगे। फिलहाल ये लाइन एस्कॉर्ट्स मुजेसर से आईटीओ तक चलती है। हेरिटेज लाइन के शुरू होने से कश्मीरी गेट से एस्कॉर्ट्स मुजेसर सवा घंटे में पहुंच सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो की लाइन-6 का दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट का हिस्सा वास्तव में कुछ खास है। पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट के आसपास के इतिहास को जोड़ने वाली लाइन के स्टेशनों को भी तस्वीरों, तलवार, झालर व गेट के जरिये इतिहास को दर्शाने की कोशिश की गई है।
4 of 12
heritage line
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट स्टेशन को ग्रेनाइट और स्टील से सजाया है तो जामा मस्जिद में धातु के कार्य और नक्काशी से स्टेशन की सुंदरता बढ़ाई गई है। लाल किला स्टेशन में जहां लाल किला और कुछ अन्य इमारतों को अंदर जगह दी गई है, वहीं शाहजहां और उनकी बेगम की तस्वीर व तलवार ढाल लगाए गए हैं। निकास गेट को लाल किला के निकास की तरह लाल पत्थर की मदद से बनाया गया है।
कई जगह ऐसी नक्काशी, पुराने मैप व फोटो के बीच यात्रियों को सेल्फी के लिए भी ये सजावट रोकेगी। कॉरिडोर की वजह से पुरानी दिल्ली के बड़े हिस्से को एक और नई लाइन मिल गई है। वहीं लाल किला देखने, रामलीला देखने या चांदनी चौक बाजार आने की राह भी आसान होगी। इससे चांदनी चौक में वाहनों की भीड़ भी कम होने की संभावना है। गेट नंबर-4 लाल किला के बिल्कुल सामने है तो सड़क की दूसरी तरफ चांदनी चौक या अन्य बाजार के लिए गेट नंबर एक है।