रोहिणी इलाके में शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बहू और पत्नी की हत्या कर दी। बीच बचाव में आए अपने छोटे बेटे पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। आरोपी को अपनी पत्नी और बहू के चरित्र पर शक था। बेटे ने बुजुर्ग को कमरे में बंद कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। गौरतलब है कि आरोपी बहुत झगड़ालू और शकी प्रवृत्ति का था और इसी वजह से घर में हमेशा तनाव की स्थिति रहती थी। यहां तक उसके इस व्यवहार के चलते परिवार उसे छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने वाला था। जानिए परिवार कहां हो रहा था शिफ्ट और वहां जाने से पहले ही क्यों आरोपी ने बनाया पत्नी और बहू की हत्या का प्लान...
पत्नी-बहू की हत्याः आरोपी को छोड़ यहां शिफ्ट होने वाला था परिवार, अपना खाना खुद बनाता था टीचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन