फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन के बॉयफ्रेंड पर भाई ने पहले ताबड़तोड़ चाकू से किया वार, शोर मचा तो रेत दिया गला

Tue, 24 Sep 2019 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Sep 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
delhi man killed sisters boyfriend at paschim vihar see photos
- फोटो : अमर उजाला

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के पुरुष दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात आरोपी धोखे से युवक को बुलाकर रेलवे लाइन पर ले गया। वहां अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदने के बाद युवक का गला भी रेत दिया।

Trending Videos
delhi man killed sisters boyfriend at paschim vihar see photos
- फोटो : अमर उजाला

वारदात मृतक के बड़े भाई के सामने हुई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत (23) को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला प्रशांत अपने परिवार के साथ भीम नगर, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार वेस्ट में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई पंकज कुमार और जयहिंद हैं।

delhi man killed sisters boyfriend at paschim vihar see photos
- फोटो : अमर उजाला

प्रशांत प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से दोस्ती हो गई थी। यह बाद युवती के भाई अनिल को पता चला तो उसने प्रशांत को धमकाया। आरोप है कि रविवार दोपहर के समय आरोपी अनिल ने प्रशांत को सब्जी मंडी के पास रोककर उसके साथ मारपीट की। लोगों ने बीचबचाव करा दिया, लेकिन आरोपी ने प्रशांत को जान से मारने की धमकी दी। प्रशांत ने भी मामले को नजरअंदाज कर दिया। इधर देर रात करीब 11 बजे खाना खाकर प्रशांत अपने घर पर मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi man killed sisters boyfriend at paschim vihar see photos
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अनिल का एक दोस्त प्रशांत को धोखे से बुलाकर घर के पीछे मौजूद रेलवे लाइन पर ले गया। वहां पहले से अनिल व एक अन्य युवक मौजूद थे। इस बीच प्रशांत का बड़ा भाई पंकज भी उसके पीछे-पीछे रेलवे लाइन की ओर पहुंच गया। इधर प्रशांत के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ कई वार प्रशांत के पेट में कर दिए।
विज्ञापन
delhi man killed sisters boyfriend at paschim vihar see photos
- फोटो : अमर उजाला

पंकज भाई को बचाने के लिए चिल्लाया भी, लेकिन तब आरोपियों ने प्रशांत को जमीन पर गिराकर उसका गला भी रेत दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर प्रशांत को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी अनिल व उसके दोस्तों की तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed