{"_id":"63b39b98695cbe2efe7937b8","slug":"delhi-kanjhawala-death-case-girl-was-with-her-at-time-of-accident-she-suffered-injuries-and-fled-from-spot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कंझावला केस में नया मोड़: हादसे के वक्त स्कूटी पर अकेली नहीं थी युवती, साथ में थी एक और लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कंझावला केस में नया मोड़: हादसे के वक्त स्कूटी पर अकेली नहीं थी युवती, साथ में थी एक और लड़की
Tue, 03 Jan 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल की पूर्व संध्या पर कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वहघर चली गई थी। लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे आरोपी 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। मृतक के पैर कार के एक्सल में फंस गए थे।पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है और उसका बयान भी दर्ज करेगी। लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज होगा।
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और उसे खुले आसमान के नीचे सर्दी में वहीं फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (नंबर-2/23) में आरोपी अमित व दीपक ने कार मालिक आशुतोष को बताया है कि उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी थी। उन्होंने किशन विहार में एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
डर की वजह से वह मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने यह नहीं देखा कि युवती कार में फंस गई है। दूसरी तरफ इस मामले में गृहमंत्रालय ने संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
आरोपियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुल्तानपुरी कांड मामले में संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की देखरेख में विशेष टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट देने जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुल्तानपुरी कांड मामले में संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की देखरेख में विशेष टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट देने जा रही है।