Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The CM offered *arghya* (libation) to the setting sun and prayed for happiness and prosperity.

Delhi NCR News: सीएम ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
कहा-दिल्ली देश के हर हिस्से से आए लोगों का घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को छठ महापर्व पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री और सांसद मनोज तिवारी ने बोट से यमुना तट पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक समरसता का पर्व है। डूबते और उगते सूर्य की उपासना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती है। यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश के हर हिस्से से आए लोगों का अपना घर है। पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत और समर्पण से राजधानी के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार का संकल्प है कि पूर्वांचल के लोगों को त्योहारों पर घर जैसा अपनापन और बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए यमुना किनारे छठ घाटों पर व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed