{"_id":"63ba2337b59a8239b51df98b","slug":"delhi-kanjhawala-case-where-did-the-friends-go-after-anjali-and-nidhi-left-the-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Kanjhawala Case: अंजलि और निधि के होटल से निकलने के बाद कहां गए दोस्त? पुलिस अब ऐसे लगाएगी पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Kanjhawala Case: अंजलि और निधि के होटल से निकलने के बाद कहां गए दोस्त? पुलिस अब ऐसे लगाएगी पता
Sun, 08 Jan 2023 07:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कंझावला कांड में कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंजलि की मौत के मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अंजलि और निधि के दोस्तों का आरोपियों से कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच में पुलिस जुट गई है। रोहिणी के होटल में घटना से पहले पार्टी के दौरान मौजूद अंजलि और निधि के दोस्तों से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में उन लोगों ने आरोपियों से संबंध होने से इंकार किया है, लेकिन पुलिस अब तकनीकी जांच के जरिए उनके संबंधों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है।
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटना वाले दिन रोहिणी के होटल में पार्टी के दौरान मौजूद अंजलि और निधि के दोस्तों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस को पता चला कि उनके सात दोस्त होटल में मौजूद थे।
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक-एक कर सभी को नोटिस देकर तफ्तीश में जुड़ने के लिए कहा। पुलिस ने अंजलि के दोस्त नवीन सहित सभी दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ में उनसे पार्टी में जाने से लेकर वहां से वापस आने के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : एएनआई
साथ ही उन्हें घटना के बारे में कब और कैसे जानकारी मिली, इसको लेकर भी सवाल किए गए। साथ ही उनसे यह भी जानने की कोशिश की कि उनका इस घटना के आरोपियों से कोई संबंध तो नहीं है या किसी ने आरोपियों से कोई संपर्क करने की कोशिश की थी या नहीं।
विज्ञापन
Delhi Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को इस बात की आशंका है कि किसी दोस्त के जरिये वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में मृतका के सभी दोस्तों ने इस बात से इंकार किया है कि उनका किसी भी आरोपी से कोई लेना देना है लेकिन पुलिस इनके दिए बयानों की सत्यता की जांच कर रही है।