{"_id":"63b4ed50b654f17d37270ad2","slug":"delhi-kanjhawala-case-anjali-was-screaming-in-pain-after-trapped-in-car-accused-beasts-kept-running-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंझावला कांड में सामने आया खौफनाक सच: दर्द से चीख रही थी कार में फंसी अंजलि...गाड़ी दौड़ाते रहे दरिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंझावला कांड में सामने आया खौफनाक सच: दर्द से चीख रही थी कार में फंसी अंजलि...गाड़ी दौड़ाते रहे दरिंदे
Wed, 04 Jan 2023 09:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi Case
- फोटो : अमर उजाला
पूरे देश को झकझोर देने वाली दिल्ली के सुल्तानपुरी हादसे के दौरान कार में फंसी अंजलि दर्द से चीखती रही, मगर पांचों दरिंदे गाड़ी दौड़ाते रहे। आरोपियों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार अंजलि को टक्कर मारी थी। उन्हें यह भी पता था कि कार में युवती फंसी थी और उसे गिराने के लिए जानबूझकर दो बार यू-टर्न लिया और उसके गिरते ही फरार हो गए। अंजलि को 13 किमी तक घसीटने वाले आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि स्कूटी में टक्कर मारने के ढाई किमी बाद उन्हें लगा कि कार में कुछ अटका हुआ है।
अंजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो कार के नीचे बाहर निकला हुआ हाथ दिखाई दिया। वह कार से उतरने लगे तभी उन्होंने कुछ दूरी पर पीसीआर गाड़ी खड़ी देखी, तो भाग निकले। इसके बाद वे कार को घुमाते हुए सुनसान जगह पर पहुंच गए।
Delhi Case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कार सुल्तानपुरी, अमन विहार, प्रेम नगर व कंझावला थाना इलाके से गुजरी। आरोपियों को दो पिकेट मिलीं। जब उन्हें लगा कि युवती कार से गिरी नहीं है, तो जानबूझकर दो बार यू-टर्न लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Case
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे यू-टर्न में युवती कार से नीचे गिर गई। इसके बाद, आरोपी कार मालिक आशुतोष के घर गए। आरोपियों ने बताया कि वे दोस्त मनोज मित्तल को घर छोड़ने किशन विहार जा रहे थे। वहीं पर स्कूटी को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी और युवती में कोई संबंध नहीं
पुलिस के अनुसार, मोबाइल कॉल डिटेल से पता लगा है कि आरोपियों व अंजलि और उसकी सहेली का आपस में कोई संबंध नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में होटल से सहेली के साथ निकलती दिखी सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हादसे से कुछ देर पहले अंजलि की सहेली भी उसके साथ मौजूद थी। दोनों रात करीब 1:31 बजे रोहिणी के सेक्टर-23 के एक होटल से एक साथ निकलती दिख रही हैं।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल कॉल डिटेल से पता लगा है कि आरोपियों व अंजलि और उसकी सहेली का आपस में कोई संबंध नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में होटल से सहेली के साथ निकलती दिखी सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हादसे से कुछ देर पहले अंजलि की सहेली भी उसके साथ मौजूद थी। दोनों रात करीब 1:31 बजे रोहिणी के सेक्टर-23 के एक होटल से एक साथ निकलती दिख रही हैं।