फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A new destination for Goan cuisine is coming to Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली में मिलेगा गोवा के खानपान का नया ठिकाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
16 साल बाद गोवा निवास को मिला नया कलेवर, बने 21 डबल बेडरूम, बड़ी डॉर्मिटरी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, गोवा के पारंपरिक व्यंजनों का रेस्टोरेंट शुरू करने का दिया सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में जल्द ही गोवा के पारंपरिक खानपान का स्वाद लेने का नया ठिकाना मिल सकता है। चाणक्यपुरी स्थित नए गोवा निवास में गोवा की संस्कृति और खानपान पर आधारित रेस्टोरेंट शुरू करने का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुझाव दिया है। उन्होंने शुक्रवार को करीब 16 साल बाद नए कलेवर में तैयार गोवा निवास का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दिल्ली के लोगों को गोवा के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा, वहीं गोवा से राजधानी आने वाले लोगों को आधुनिक और बेहतर आवासीय सुविधाएं भी मिलेंगी। आधुनिक सुविधाएं, गोवा की पारंपरिक स्थापत्य शैली से तैयार परिसर में 21 डबल बेडरूम, डॉर्मिटरी तैयार की गई है। भवन में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग, आधुनिक डाइनिंग एरिया और मॉड्यूलर किचन है। बैठकों और कामकाज के लिए एक मिनी कॉन्फ्रेंस रूम और दो को-वर्किंग स्पेस बने हैं।
विज्ञापन



गोवा की नदियों के नाम पर मंजिलें
भवन की सांस्कृतिक पहचान को खास बनाने के लिए इसके अलग-अलग तल का नाम गोवा की प्रमुख नदियों पर रखा गया है। बेसमेंट को जुआरी, भूतल को म्हादेई और पहली मंजिल को कुशावती नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश का मिनी इंडिया है, जहां हर राज्य की संस्कृति, परंपराएं और त्योहार मिलकर विविधता की खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने नवीनीकृत भवन को गोवा की विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed