फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1400 buses will depart from Anand Vihar; frequency of services will be increased on the Lucknow-Gorakhpur route.

Delhi NCR News: आनंद विहार से चलेंगी 1400 बसें, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर बढ़ेंगे फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
- 5 नवंबर से शुरू होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
विज्ञापन


सचिन प्रताप
पूर्वी दिल्ली। दिवाली और त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की तैयारी कर रहे प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके तहत पूर्वी दिल्ली के प्रमुख आनंद विहार बस अड्डे से प्रतिदिन करीब 1400 बसों का संचालन किया जाएगा।
परिवहन निगम की योजना के मुताबिक, 5 नवंबर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। त्योहारों के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण लखनऊ और गोरखपुर मार्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर, बरेली और बदायूं जैसे व्यस्त मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सामान्य दिनों की तुलना में यह संख्या करीब 400 से 500 अधिक होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नई बसें बेड़े में शामिल की गई हैं, जबकि अन्य मार्गों की बसों को अस्थायी रूप से प्रमुख रूटों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों को उम्मीद है कि अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को लंबी कतारों और बसों के लिए घंटों इंतजार करने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही, प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ने से भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता
त्योहारी सीजन में बसों का संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की है। इसके तहत 6 नवंबर से 17 नवंबर तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों को नियमित वेतन के अतिरिक्त प्रतिदिन 400 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य त्योहारों के दौरान पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि बसों के संचालन में किसी तरह की बाधा न आए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी।
अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे
दिवाली के दौरान आनंद विहार बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इंद्रपाल के मुताबिक, त्योहार के दिनों में यहां से प्रतिदिन औसतन 60 से 70 हजार यात्री सफर करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में खुफिया कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। परिवहन निगम का प्रयास है कि यात्रियों को सुरक्षित माहौल में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध हों और त्योहार के दौरान उनकी यात्रा सुगम बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed