फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः नैंसी की इन चार आदतों से परेशान होकर, पति साहिल ने रची हत्या की साजिश

Fri, 29 Nov 2019 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
delhi husband killed wife in panipat police reveals he was upset of 4 habits of nancy so kill her
नैंसी(फाइल फोटो) - फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से

दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली नैंसी की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में एक बड़ी बात सामने आई है। पुलिस ने नैंसी के पति आरोपी साहिल से पूछताछ की तो पता चला कि उसने पत्नी की हत्या की साजिश क्यों रची। साहिल ने बताया है कि वह नैंसी की कुछ आदतों से परेशान हो चुका था और इसलिए उसने नैंसी की हत्या की साजिश रच डाली...

delhi husband killed wife in panipat police reveals he was upset of 4 habits of nancy so kill her
नैंसी और साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से

शादी के बाद से ही होने वाले झगड़े

पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ढाई साल पहले नैंसी और साहिल की मुलाकात रोहिणी में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। उस समय नैंसी ईवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नैंसी ने अपने परिवार को छोड़कर साहिल के साथ सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। 27 मार्च, 2019 को परिवार वालों के दबाव के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी होते ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया।

delhi husband killed wife in panipat police reveals he was upset of 4 habits of nancy so kill her
- फोटो : अमर उजाला

नैंसी का कई-कई दिन तक साहिल से अलग रहना

नैंसी ने साहिल से शादी तो कर ली थी लेकिन रोज-रोज के झगड़ों के चलते नैंसी साहिल को छोड़कर कई-कई दिन अलग रहने लगी। यह बात भी साहिल को नागवार गुजरी। यह भी हत्या की एक वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi husband killed wife in panipat police reveals he was upset of 4 habits of nancy so kill her
- फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से

साहिल के मन में शक घर कर गया

कई-कई दिन तक नैंसी का साहिल से अलग रहना उसे नागवार गुजरा। धीरे-धीरे साहिल के मन में गलत बातें घर करने लगीं। यहीं बातें बाद में शक में तब्दील हो गईं। वह नैंसी पर शक करने लगा और यही शक हत्या का एक बड़ा कारण बन गया।

विज्ञापन
delhi husband killed wife in panipat police reveals he was upset of 4 habits of nancy so kill her
- फोटो : अमर उजाला

नैंसी की ज्यादा खर्च करने की आदत

नैंसी को बहुत ज्यादा खर्चा करने की आदत थी। साहिल को उसकी ये आदत भी पसंद नहीं थी। इन्हीं सब बातों से नाराज और परेशान होकर साहिल ने नैंसी की हत्या की साजिश रची। नैंसी के पास अवैध पिस्टल थी, जिसे उसके किसी दोस्त ने तोहफे में दिया था। साहिल ने चुपचाप पिस्टल को अपने पास रख लिया। 11 नवंबर को घुमाने की बात कर वह अपने कर्मचारी शुभम के साथ नैंसी को कार से पानीपत ले गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed